Hemant Soren:
पटना, एजेंसियां। पटना में वोट अधिकार मार्च में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वहां पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पहुंचे। वहां उन्होंने राजद के अध्यक्ष व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद से मुलाकात की। उनका हालचाल एवं आशीर्वाद लिया। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच देश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, सामाजिक-आर्थिक हालात तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में विस्तार से चर्चा हुई। मौके पर रबड़ी देवी, मीसा भारती और झारखंड के श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव भी मौजूद रहे।
सीट बंटवारे पर भी हुई चर्चाः
जानकारी के अनुसार बिहार विधानसभा चुनाव और उसमें झामुमो की हिस्सेदारी पर भी अनौपचारिक चर्चा हुई। अब अगले दौर की बातचीत के बाद सीटों के बंटवारे का फार्मूला अंतिम रूप से सामने आएगा।
संघर्ष और न्याय की राजनीति के प्रतीक है लालू यादवः हेमंत
रबड़ी आवास से बाहर निकलने के बाद हेमंत सोरेन ने कहा कि लालू प्रसाद यादव संघर्षशील नेता हैं, जिन्होंने हमेशा गरीबों,पिछड़ों और वंचित समाज के अधिकारों की लड़ाई लड़ी है। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से देश के लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की राजनीति को मजबूती मिलती रही है। झारखंड और बिहार के बीच ऐतिहासिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रिश्ते हैं। दोनों राज्यों की एकजुटता और आपसी सहयोग से क्षेत्र का विकास और भी तेज़ी से संभव हो सकेगा।
इसे भी पढ़ें
Hemant Soren: सीएम हेमंत बोले- समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को मिल कर आगे बढ़ाए








