LJP Candidate List: चिराग पासवान ने जारी की 14 प्रत्याशियों की पहली सूची, भांजे सीमांत को भी मिला टिकट

2 Min Read

LJP Candidate List:

पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया शेष दो दिन में पूरी होने वाली है। इसी बीच लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपनी पहली उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 14 प्रत्याशी शामिल हैं, जिसमें उनके भांजे सीमांत मृणाल का नाम भी शामिल है।

सूची में सबसे ऊपर चिराग के पुराने विश्वासी राजू तिवारी का नाम है, जिन्हें पूर्वी चंपारण के गोविंदगंज से उम्मीदवार बनाया गया है। यह सीट पहले भाजपा के पास थी, जहां भाजपा के सुनील मणि तिवारी 27 हजार से ज्यादा मतों से जीत चुके थे। इस बार यह सीट लोजपा (रामविलास) को एनडीए के सीट बंटवारे में दी गई है।

चिराग पासवान की यह पहली सूची

चिराग पासवान की यह पहली सूची उन सीटों पर बनाई गई है, जहां सीट बंटवारे में कोई विवाद नहीं है। कुल 29 सीटें उन्हें एनडीए में मिली हैं, लेकिन कुछ सीटों पर जदयू और हम के साथ विवाद जारी है, जिसका समाधान भाजपा कर रही है।

इस बीच जदयू ने भी अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी की है। पार्टी ने कुल 57 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है, जिसमें 30 नए चेहरे शामिल हैं और 27 को फिर से टिकट दिया गया है। पहली सूची में केवल चार महिलाओं को ही टिकट मिला है। इसके अलावा जदयू ने बाहुबलियों अमरेंद्र सिंह, धूमल सिंह और अनंत सिंह को भी उम्मीदवार बनाया है।

लोक जनशक्ति पार्टी और जदयू

लोक जनशक्ति पार्टी और जदयू की यह रणनीति बिहार चुनाव की अंतिम जंग के लिए अहम मानी जा रही है। ऐसे में चिराग पासवान की पहली सूची और जदयू की रणनीति चुनावी मैदान में गठबंधन और सीट बंटवारे की दिशा को स्पष्ट करती है

इसे भी पढ़ें

Bihar Election 2025: NDA में सीट बंटवारे पर बनी सहमति, चिराग पासवान को 26, मांझी को 8 और कुशवाहा को 7 सीटें मिलने की संभावना

Share This Article
Exit mobile version