Bihar Elections: मोहनिया में भी बीजेपी विधायक को झेलनी पड़ी लोगों की नाराजगी

1 Min Read

Bihar Elections:

सासाराम, एजेंसियां। बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया विधानसभा क्षेत्र में भी बीजेपी के एक विधायक को लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ी है। यहां भाजपा प्रत्याशी और वर्तमान विधायक संगीता कुमारी के खिलाफ ग्रामीणों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार यह घटना मोहनपुर गांव के गोवर्धनपुर और रामपुर टोला में हुई, जहां संगीता कुमारी अपने चुनाव प्रचार के लिए पहुंची थी।

इस दौरान ग्रामीणों ने “विकास कहां है” के नारे लगाते हुए विधायक के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की। जिसके बाद वहां का माहौल देखते ही देखते गर्म हो गया। फिर सुरक्षाकर्मी संगीत कुमारी को तुरंत वहां से वापस ले गए।

इसे भी पढ़ें

Bihar Elections: दिवाली-छठ खत्म, अब नेताओं की रैलियों से गरमाएगा बिहार

Share This Article