Bihar exit poll: बिहार में एनडीए की वापसी तय? सभी एग्जिट पोल में NDA को बहुमत, महागठबंधन सत्ता से दूर

2 Min Read

Bihar exit poll:

पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के एग्जिट पोल्स में NDA गठबंधन की सरकार एक बार फिर बनती नजर आ रही है। सभी प्रमुख एग्जिट पोल्स के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जोड़ी को जनता ने फिर से भरोसा दिया है। पोल ऑफ पोल्स के मुताबिक, एनडीए को 145 से 161 सीटें मिलने की संभावना है, जबकि महागठबंधन को 77 से 92 सीटों पर सिमटने का अनुमान है। इंडिया टीवी-मैट्रिज के सर्वेक्षण में एनडीए को 147-167 सीटें, महागठबंधन को 70-90 सीटें, और अन्य दलों को 2-8 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई है। वहीं, चाणक्य स्ट्रैटेजी ने एनडीए को 130-138 सीटें, महागठबंधन को 100-108 सीटें, और अन्य को 3-5 सीटें मिलने की संभावना जताई है।

पोलस्ट्रैट के मुताबिक:

पोलस्ट्रैट के मुताबिक, एनडीए को 133-148 सीटें, महागठबंधन को 87-102 सीटें, और अन्य को 3-5 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, पोल डायरी ने एनडीए को भारी बहुमत के साथ 184-209 सीटें तक मिलने का अनुमान दिया है, जबकि महागठबंधन को 32-49 सीटें और अन्य को 1-5 सीटें मिल सकती हैं। जेवीसी एग्जिट पोल में एनडीए को 135-150 सीटें, महागठबंधन को 88-103 सीटें, और अन्य को 3-7 सीटें मिलने का अनुमान है। डीवी रिसर्च ने एनडीए को 137-152 सीटें, महागठबंधन को 83-98 सीटें, और अन्य को 6-10 सीटें मिलने की संभावना बताई है।

इन सभी अनुमानों का औसत यानी पोल ऑफ पोल्स इस ओर इशारा करता है कि बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने जा रही है। बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए दो चरणों में मतदान हुआ — पहले चरण में 6 नवंबर को 121 सीटों पर और दूसरे चरण में 11 नवंबर को 122 सीटों पर वोट डाले गए। पहले चरण में 65% और दूसरे चरण में 68.52% मतदान हुआ। अब 14 नवंबर को मतगणना के बाद यह तय होगा कि एग्जिट पोल्स के ये अनुमान कितने सटीक साबित होते हैं।

Share This Article
Exit mobile version