Bihar Doctor Dismissed:
पटना, एजेंसियां। बिहार मे सरकार ने ड्यूटी से नदारद रहने वाले डॉक्टरों को बर्खास्त कर दिया है। मंगलवार को कैबिनेट बैठक में नीतीश कुमार ने स्वास्थ्य विभाग के प्रस्ताव पर मुहर लगाते हुए सात डॉक्टरों को बर्खास्त कर दिया। ये डॉक्टर बिना सूचना के लंबे समय से ड्यूटी से गायब थे।
बैठक में कुल 22 प्रस्तावों पर मुहर लगी और इसी बैठक से एक महत्वपूर्ण निर्णय स्वास्थ्य विभाग से जुड़ा था, जिसके तहत खगड़िया, लखीसराय और बेगूसराय जिलों में तैनात सात डॉक्टरों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने का आदेश दिया। इन डॉक्टरों की सूची निम्नलिखित है।
Bihar Doctor Dismissed:
- डॉ. आशीष कुमार – खगड़िया सदर अस्पताल
- डॉ. मो. फिरदौस आलम – महेशखुंड, खगड़िया
- डॉ. जागृति सोनम – खगड़िया सदर अस्पताल
- डॉ. अनामिका कुमारी – लखीसराय सदर अस्पताल (एसएनसीयू)
- डॉ. अनुपम कुमार – बरौनी, बेगूसराय
- डॉ. अभिनव कुमार – हलसी, लखीसराय
इसे भी पढ़ें
इरफान अंसारी ने कहा जल्द दी जायेगी रिम्स के डॉक्टरों को प्रमोशन