Bihar Chunav:
पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए मंगलवार को सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हुई और दोपहर 3 बजे तक 60.40% मतदान दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा मतदान किशनगंज में 66.10% हुआ, जबकि नवादा में सबसे कम 53.17% वोटिंग हुई। कुल 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर चुनाव हो रहे हैं, जिसमें 1302 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
चुनाव आयोग ने हर दो घंटे पर मतदान प्रतिशत अपडेट जारी किया:
राज्यभर में चार लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। 45,399 मतदान केंद्रों में से 40,073 ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित हैं। चुनाव आयोग ने हर दो घंटे पर मतदान प्रतिशत अपडेट जारी किया।मुख्य जिलों में मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा: पश्चिमी चंपारण 61.99%, पूर्वी चंपारण 61.92%, शिवहर 61.85%, सुपौल 62.06%, पूर्णिया 64.22%, कटिहार 63.80%, बांका 63.03%, गया 62.74%। निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण और स्वतंत्र रूप से जारी है। मतदाता सुबह से ही बूथों पर लंबी कतारों में लगे रहे और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।







