Bihar Budget 2026: बिहार में 3.47 लाख करोड़ का बजट पेश, महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिलेंगे 2-2 लाख, बनेंगे 5 नए एक्सप्रेसवे

2 Min Read

Bihar Budget 2026:

पटना, एजेंसियां। Bihar Budget 2026: बिहार विधानसभा में वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव ने मंगलवार 3 फरवरी को 3.47 लाख करोड़ का बजट पेश किया। इसमें महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा है कि उन्हें स्वरोजगार के लिए 2-2 लाख रुपये दिये जायेंगे। साथ ही राज्य में 5 एक्सप्रेसवे बनाने की घोषणा की गई है।

मखाना बोर्ड के गठन के लिए पीएम का आभारः

बजट भाषण की शुरुआत में केंद्रीय बजट में राज्य में मखाना बोर्ड के गठन को लेकर की गई घोषणा के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद कहा। उन्होंने कहा कि एक तरफ भारत विश्व की सबसे तेज अर्थ व्यवस्था की ओर बढ़ रहा है तो दूसरी ओर बिहार भी अग्रणी राज्य बनने की ओर अग्रसर है।

94 लाख गरीब परिवारों को सशक्त बनाने का लक्ष्यः

उन्होंने कहा कि ज्ञान, ईमान, विज्ञान, अरमान और सम्मान से बिहार तेजी से आगे बढ़ेगा। वित्त मंत्री ने कहा कि बिहार को विकसित राज्यों की श्रेणी में लाने का लक्ष्य है। 94 लाख गरीब परिवारों को सशक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

क्या-क्या ऐलान हुआः

वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव ने कहा कि बिहार में महिलाओं को स्वरोजगार के लिए 2-2 लाख रुपये उपलब्ध कराए जायेंगे। इसके अलावा 5 नए एक्सप्रेसवे और सभी गरीबों को आवास देने के लिए सरकार ठोस कदम उठाएगी। इस बार बिहार की अर्थव्यवस्था 14.9% फीसदी की रफ्तार से बढ़ेगी। मंत्री ने बताया कि इस बार का बजट पिछले बजट से 30694 करोड़ ज्यादा है।

Share This Article
Exit mobile version