Bihar band: बिहार बंद असरदार, सड़कों पर एनडीए समर्थकों का प्रदर्शन

2 Min Read

Bihar band:

पटना, एजेंसियां। बिहार में गुरुवार को NDA ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द कहे जाने के विरोध में बंद का आह्वान किया है, जिसका असर बिहार में साफ़ दिखा। बंद पूरी तरह असरदार रहा। इस दौरान सड़कों पर पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा और दुकानें बंद रहीं। बंद सुबह 7 बजे से लेकर 1 बजे तक रखा गया था।

NDA नेताओं ने कहा कि बंद पूरी तरह सफल रहा। शांतिपूर्ण तरीके से लोगों ने बंद का समर्थन किया। बंद के दौरान आपातकालीन सेवाएं जारी रहीं। इस दौरान लोगों से अनुरोध किया गया कि वो अपनी दुकानें बंद रखें और घरों में ही रहें, ताकि राजद-कांग्रेस को यह दिखाया जा सके कि इन्होंने ना सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां का अपमान किया बल्कि यह 140 करोड़ लोगों का अपमान है।

पीएम मोदी की मां को लेकर कहे गये थे अपशब्दः

पिछले दिनों राहुल गांधी और इंडी गठबंधन के वोटर अधिकार यात्रा के दौरान दरभंगा के बिठौली चौक के मंच से कांग्रेस के एक समर्थक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी स्वर्गीय मां को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। जिसके बाद NDA के नेताओं और समर्थकों ने इसकी काफी निंदा की थी और बिहार कांग्रेस कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन भी किया था। इसके बाद बीजेपी की महिला मोर्चा ने बिहार बंद रखने का ऐलान कर दिया था।

इसे भी पढ़ें 

Bihar NDA announcement: बिहार NDA में सीट बंटवारे पर बनी सहमति, घोषणा जल्द


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं