Journalists in Bihar: बिहार में पत्रकारों की पेंशन राशि बढ़ाने का ऐलान

2 Min Read

Journalists in Bihar:

पटना, एजेंसियां। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के पत्रकारों के लिए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत पात्र पत्रकारों की पेंशन राशि को बढ़ाने का ऐलान किया। अब पत्रकारों को हर महीने 6,000 रुपये की बजाय 15,000 रुपये पेंशन मिलेगी। साथ ही, पत्रकारों की मृत्यु के बाद उनके आश्रितों को मिलने वाली पेंशन राशि भी बढ़ा दी गई है। पहले यह राशि 3,000 रुपये थी, अब इसे 10,000 रुपये प्रति माह कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए कहा, “पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और उनकी भूमिका समाज में अत्यंत महत्वपूर्ण है। हम उनके जीवन को सम्मानजनक बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं, ताकि वे निष्पक्ष रूप से पत्रकारिता कर सकें और सेवानिवृत्ति के बाद सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें।” बता दें कि नीतीश कुमार ने विभागीय अधिकारियों को इस बढ़ी हुई पेंशन राशि को लागू करने के निर्देश भी दिए हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि “लोकतंत्र में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है। हम उनकी सुविधाओं का ध्यान रखते हुए, उन्हें हर क्षेत्र में सम्मान देने का प्रयास कर रहे हैं।”

इसे भी पढ़ें

Nitish Kumar Reddy: भीमावरम बुल्स के नये कप्तान बने नीतीश कुमार रेड्डी


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं