MLA Anant Singh
पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को एक बेहद ही रोचक घटना देखने को मिला। मोकामा से विधायक अनंत सिंह, जो फिलहाल जेल में बंद हैं, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शपथ ग्रहण करने के लिए बिहार विधानसभा पहुंचे।
शपथ लेने की पुष्टि
विधानसभा परिसर में पहुंचने के बाद अनंत सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वे आज विधायक पद की शपथ लेंगे। उन्होंने मोकामा की जनता को संदेश देते हुए कहा कि जनता को खुश रहने की जरूरत है और वे उनके विश्वास पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे।
कानूनी प्रक्रिया का सहारा लेने की बात
अनंत सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि वे जेल से बाहर आने के लिए कानूनी प्रक्रिया के तहत अपील करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता के हितों की रक्षा करना उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए वे सभी वैधानिक विकल्पों का उपयोग करेंगे।
राजनीतिक हलचल तेज
जेल से विधानसभा पहुंचने की घटना के बाद बिहार की राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। अनंत सिंह के समर्थकों में इसे लेकर खासा उत्साह देखा गया, वहीं सुरक्षा एजेंसियां पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। बजट सत्र के दौरान हुए इस घटनाक्रम को बिहार की राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ के तौर पर देखा जा रहा है।
