Bihar elections:
पटना, एजेंसियां। बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मंगलवार, 16 सितंबर को गृह विभाग ने राज्य के सात पुलिस उपाधीक्षकों (DSP) का तबादला कर बड़ा प्रशासनिक निर्णय लिया। राज्यपाल के आदेशानुसार जारी अधिसूचना में यह बदलाव किया गया है। अधिकारियों के इस फेरबदल को चुनाव से पहले सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।
DSP तबादले की सूची:
• फरहत आलम, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), अररिया को अब पुलिस उपाधीक्षक, यातायात, अररिया बनाया गया।
• श्रवण शिव रंजन, पुलिस उपाधीक्षक, यातायात, नवादा को पुलिस उपाधीक्षक, विशेष सुरक्षा दल, बिहार, पटना में स्थानांतरित किया गया।
• आकाश किशोर पटेल, डीएसपी (अपराध अनुसंधान विभाग), पटना को विशेष सुरक्षा दल, बिहार, पटना में भेजा गया।
• अनूप कुमार मंडल मयूरी, डीएसपी (एसएसबी/आंतरिक सुरक्षा एवं आतंकी निरोधक शाखा), पटना को भी विशेष सुरक्षा दल, बिहार, पटना में स्थानांतरित किया गया।
• मनोज कुमार सिंह, डीएसपी (लोहियानगर), पटना को पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), अररिया नियुक्त किया गया।
• दीपक कुमार धन केन्द्र (मणिपुर), डीएसपी (यातायात), अररिया को पुलिस उपाधीक्षक, विशेष शाखा पुलिस-7, अररिया बनाया गया।
• राजेश रंजन, डीएसपी (विशेष शाखा पुलिस-1), पटना को पुलिस उपाधीक्षक (सचिवालय सुरक्षा), पटना में तैनात किया गया।
प्रभाव और मकसद
सरकार का यह कदम न केवल चुनावी तैयारियों से जुड़ा हुआ माना जा रहा है, बल्कि राज्य में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने का भी
इसे भी पढ़ें

