Minor girl raped: बिहार में 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म फिर हत्या, बोरे में बंद मिला शव

2 Min Read

Minor girl raped:

पटना, एजेंसियां। बिहार की राजधानी पटना से सटे बाढ़ में 8 साल की बच्ची की लाश मिली है। लाश बोरे में बंद है। बच्ची के दोनों हाथ बंधे थे। सिर बोरे में अंदर की ओर था। आशंका है कि रेप के बाद करंट लगाकर हत्या की गई है। बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर बच्ची अपनी बहन के साथ बकरी चराने गई थी। काफी देर तक घर नहीं लौटी तो पिता ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान पास के एक निर्माणाधीन मकान में गद्दे पर बच्ची की चप्पल मिली। इसके बाद करीब शाम 7 बजे मकान से करीब 50 मीटर दूर खेत में बोरे में बंद बच्ची का शव बरामद हुआ।

परिजनों ने बताया कि बच्ची अपनी छोटी बहन के साथ दोपहर 12 बजे निकली थी। 2 बजे छोटी बहन ने आकर बताया कि वो नहीं मिल रही। फिर घरवालों ने उसे खोजना शुरू किया। 5 घंटे बाद उसकी लाश मिली। परिवार का कहना है कि उनका किसी से कोई विवाद नहीं था। बच्ची की लाश उसी कपड़े में मिली जो वह दोपहर में पहनकर गई थी। मृतक बच्ची का परिवार मूल रूप से सहरसा जिले के बलवा प्रखंड का रहने वाला है। परिवार पिछले पांच साल से अथमलगोला थाना क्षेत्र में झोपड़ी बनाकर रह रहा था। पिता मजदूरी करते हैं।

इसे भी पढ़ें 

Raped in Gumla: गुमला में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म, मां के साथ आम तोड़ने गई थी बच्चीनाबालिग आरोपी को भेजा गया बाल सुधार गृह

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं