Bihar Elections: शाम 5 बजे तक 60.13% हुआ मतदान

1 Min Read

Bihar Elections:

पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में शाम पांच बजे तक 60.18 प्रतिशत मतदान हुआ। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में 6 नवंबर को शाम 5 बजे तक औसतन 60.13 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

आंकड़ों के अनुसार

राज्य के विभिन्न जिलों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, मतदाताओं ने पूरे उत्साह के साथ लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लिया। मधेपुरा में 65.74%, सहरसा में 62.65%, दरभंगा में 58.38%, मुजफ्फरपुर में 65.23%, गोपालगंज में 64.96%, सीवान में 57.41%, सारण में 60.90%, वैशाली में 59.45%, समस्तीपुर में 66.65%, बेगूसराय में सर्वाधिक 67.32%, खगड़िया में 60.65%, मुंगेर में 54.90%, लखीसराय में 62.76%, शेखपुरा में न्यूनतम 52.36%, नालंदा में 57.58%, पटना में 55.02%, भोजपुर में 53.24% और बक्सर में 55.10% मतदान दर्ज किया गया। सबसे अधिक बेगूसराय में और सबसे कम पटना में मतदान हुआ।

इसे भी पढ़ें

Bihar Elections: पहले चरण से पहले तेजस्वी यादव का बड़ा एलान — महिलाओं को 30 हजार एकमुश्त, मुफ्त बिजली और जीविका कर्मियों को स्थायी करने का वादा

Share This Article