Bihar Police got President:
पटना, एजेंसियां। बिहार पुलिस सात पुलिस कर्मियों को प्रतिष्ठित ग्लैंट्री अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए मिला है। इनमें एक IPS अधिकारी, तीन सब-इंस्पेक्टर और तीन कांस्टेबल शामिल हैं। इसके अलावा 2 सीनियर अफसरों को राष्ट्रपति पदक से नवाजा गया है।
इन्हें मिला ग्लेंट्री अवार्डः
ग्लैंट्री अवार्ड प्राप्त करने वालों में IPS बाबू राम, सब-इंस्पेक्टर साकेत सौरभ, राम राज सिंह, तारबाबू यादव, कांस्टेबल संजय कुमार चौधरी, सुरेंद्र पासवान और विकास कुमार शामिल हैं। इन सभी ने अपने कर्तव्यनिष्ठा और बेहतरीन प्रदर्शन से पुलिस विभाग का मान बढ़ाया है।
इन्हें मिला राष्ट्रपति पदकः
इसके अलावा, बिहार के दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, डीआईजी सारण निलेश कुमार और एसपी एटीएस संजय सिंह को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक से नवाजा गया है। यह सम्मान उनके नेतृत्व, समर्पण और कठिन परिस्थितियों में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदान किया गया है।
6 पुलिसकर्मियों तो सराहना पदकः
इसके अलावा सराहनीय सेवा के लिए छह अन्य पुलिसकर्मियों को भी पदक से सम्मानित किया गया है। इनमें आईजी गरिमा मल्लिक, डीआईजी स्मिता सुमन, डीआईजी राजेश रंजन, हवलदार बिमल क्षेत्रि, एएसआई आशीष रंजन सिंह और कांस्टेबल सर्वेश कुमार शामिल हैं। इनके कार्यों ने बिहार पुलिस की छवि को और मजबूत किया है। ये सम्मान बिहार पुलिस के मनोबल को बढ़ाने के साथ-साथ उनकी सेवा और जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करेंगे।
इसे भी पढ़ें
गणतंत्र दिवस परेड की सुरक्षा में तैनात होंगे 14,000 कर्मी : दिल्ली पुलिस







