Wednesday, June 25, 2025

बिहारः गंगा में बही महिला 95KM दूर मिली जिंदा[Bihar: Woman washed away in Ganga found alive 95KM away]

24 घंटे गंगा की लहरों से जूझती रही

पटना, एजेंसियां। बिहार के सोनपुर में गंगा नदी में बही महिला 95 KM दूर मोकामा में मिली, वो भी जिंदा।

वो 24 घंटे तक गंगा की तेज धार से खुद को बचाने के लिए जूझती रही। महिला का नाम प्रमिला देवी है। उसकी उम्र 60 वर्ष है।

पति क साथ गई थी गंगा स्नान करनेः

प्रमिला अपने पति के साथ वैशाली के सोनपुर गंगा घाट पर शुक्रवार को नवरात्र पर गंगा स्नान के लिए गई थी। दोनों नहाने के दौरान नदी के गहरे पानी में चले गए और तेज धार में बहने लगे।

लगभग 24 घंटे बाद मोकामा में लोगों ने प्रमिला को सही सलामत नदी से निकाल लिया।

पति की नहीं मिली कोई जानकारीः

वहीं पति के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। महिला का कहना है कि कि उसे तैरना नहीं आता है।

वो गंगा में बहती चीजों के सहारे खुद को बचाती रही और मोकामा में लोगों ने उसे बचा लिया। पानी में 24 घंटे रहने की वजह से महिला का पूरा शरीर अकड़ गया था।

इसे भी पढ़ें

MP-राजस्थान समेत 17 राज्यों में भारी बारिश, टिहरी के घनसाली में दुकानें बालगंगा नदी में गिरीं

Hot this week

झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा आज [Jharkhand assembly elections announced today]

राज्य में लगेगी आदर्श आचार संहिता रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img