Wednesday, October 22, 2025

Bihar Teacher:बिहार में 61 शिक्षक बर्खास्त, 264 बड़ा ऐक्शन [Bihar Teacher: 61 teachers sacked in Bihar, 264 major actions taken]

- Advertisement -

Bihar Teacher:

पटना, एजेंसियां। बिहार की चरमराई शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए शिक्षा विभाग ने अब तक की सबसे कड़ी कार्रवाई की है। वर्षों से स्कूलों में चल रही लापरवाही, अनुपस्थिति और भ्रष्टाचार की शिकायतों पर पहली बार इतनी बड़ी संख्या में शिक्षक सीधे निशाने पर आए हैं। विभाग ने जांच में दोषी पाए गए 61 शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया है। वहीं 264 शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। इसके अलावा 273 और शिक्षक जांच के घेरे में हैं, जिन पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है।

Bihar Teacher: फर्जी उपस्थिति से लेकर फंड में गड़बड़ी तकः

शिक्षा विभाग की जांच में चौंकाने वाली बातें सामने आईं। कुछ शिक्षक स्कूल में केवल उपस्थिति दर्ज कर निजी कार्यों में निकल जाते थे, तो कई शिक्षक हेडमास्टर की शह पर विद्यालय से नदारद रहते थे। वहीं, स्कूल मद की राशि में व्यापक अनियमितताओं और हेराफेरी की शिकायतें भी सामने आईं। विभाग ने साफ किया है कि अब कोई भी अधिकारी या शिक्षक अगर शिक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ करता मिला, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

Bihar Teacher: पहली बार इतना बड़ा एक्शनः

शिक्षा विभाग के इतिहास में यह पहला मौका है जब एक साथ इतनी बड़ी संख्या में शिक्षकों पर कार्रवाई हुई है। केके पाठक के स्थानांतरण के बाद कई लोगों को लगा था कि सुधार की रफ्तार धीमी हो जाएगी, लेकिन विभाग ने एक सख्त संदेश दिया है कि पारदर्शिता और जवाबदेही के प्रति उसकी प्रतिबद्धता बरकरार है।

Bihar Teacher: गूगल शीट से हो रही निगरानी, DEO को भेजे गए निर्देशः

शिक्षा विभाग के विशेष सचिव एवं निदेशक (प्रशासन) सुबोध कुमार चौधरी के हस्ताक्षर से सभी DEO को निर्देश जारी किए गए हैं कि कार्रवाई की संपूर्ण जानकारी गूगल शीट के जरिए तत्काल विभाग को उपलब्ध कराई जाए। साथ ही यह भी कहा गया है कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इन कार्रवाइयों की सघन निगरानी की जाएगी।

Bihar Teacher: कुछ जिले सवालों के घेरे मेः

हालांकि, कुछ जिलों ने अब तक विभाग को अधूरी जानकारी दी है या गूगल शीट-2 में कोई डेटा ही नहीं भरा है। ऐसे जिलों में अररिया, जमुई, नालंदा, पटना, सहरसा, शेखपुरा, सारण, सीतामढ़ी, सुपौल और सीवान शामिल हैं। विभाग ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया है।

इसे भी पढ़ें

बिहार के शिक्षकों को स्कूल पहुंचने की अब नहीं रहेगी हड़बड़ी

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Govardhan Puja Special: गोवर्धन पूजा स्पेशल: कढ़ी चावल बनाना अब हुआ आसान, ट्राई करें ये सिंपल रेसिपी

Govardhan Puja Special: नई दिल्ली, एजेंसियां। गोवर्धन पूजा, जो दिवाली के अगले दिन मनाई जाती है, अन्नकूट उत्सव के रूप में भी प्रसिद्ध है। इस...

Air pollution after Diwali: दिवाली के बाद राजधानी समेत 16 शहरों में AQI गंभीर श्रेणी में

Air pollution after Diwali: नई दिल्ली, एजेंसियां। दिवाली के अगले दिन देश की हवा फिर जहरीली हो गई है। राजधानी दिल्ली समेत कम से कम...

PM Modi Trump call: पीएम मोदी ने ट्रंप को फोन कॉल के लिए धन्यवाद दिया, कहा- आतंकवाद के खिलाफ...

PM Modi Trump call: नई दिल्ली, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फोन कॉल के लिए धन्यवाद दिया और कहा...

Draupadi Murmu visit Sabarimala temple: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सबरीमाला मंदिर में भगवान अयप्पा के करेंगी दर्शन, सुरक्षा के...

Draupadi Murmu visit Sabarimala temple: तिरुवनंतपुरम, एजेंसियां। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने चार दिवसीय केरल दौरे पर हैं। बुधवार को वे केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर...

Important events: 22 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

Important events: 794 – जापानी सम्राट कनमू ने राजधानी को हेईयांको (वर्तमान टोक्यो) में स्थानांतरित की।1494 – इतालवी नाविक क्रिस्टोफ़र कोलंबस ने अपनी दूसरी खोजी...

Today horoscope: आज का राशिफल 22 अक्टूबर 2025, बुधवार

Today horoscope: 22 अक्टूबर 2025, दिन बुधवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष कि प्रतिपदा तिथि 08:17 PM तक उपरांत द्वितीया , नक्षत्र स्वाति...

Vedic Almanac:  l वैदिक पंचांग l 22 अक्टूबर 2025, बुधवार l

Vedic Almanac:  दिनांक - 22 अक्टूबर 2025दिन - बुधवारविक्रम संवत 2082शक संवत -1947अयन - दक्षिणायनऋतु - शरद ॠतुमास - कार्तिकपक्ष - शुक्लतिथि - प्रतिपदा रात्रि...

Personal loan interest saving: एक EMI मिस हुई तो बढ़ सकता है नुकसान, जानें पर्सनल लोन बचने का तरीका

Personal loan interest saving: नई दिल्ली, एजेंसियां। पैसे की तंगी या भूल के कारण यदि पर्सनल लोन की एक भी EMI समय पर नहीं भरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories