पटना। RJD सुप्रीमो लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य की राजनीति में एंट्री हो गई है।
इस लोकसभा चुनाव में सारण से वह चुनाव मैदान में उतर चुकी हैं। रोहिणी ने मंगलवार से अपना चुनाव कैपेंन शुरू कर दिया है।
इसे लेकर रोहिणी आचार्य पूरे लाव-लश्कर के साथ राबड़ी आवास से निकल कर छपरा पहुंची।
घर से निकलने से पहले रोहिणी आचार्य ने भोलेनाथ की पूजा की। फिर मां राबड़ी देवी और पिता लालू प्रसाद और भगवान शिव से आशीर्वाद लेने के बाद रोहिणी ने चुनावी शंखनाद करते हुए सारण के लिए रवाना हो गयीं।
रोहिणी आचार्य का सारण में बीजेपी के प्रत्याशी राजीव प्रताप रुडी से सामना हो रहा है। वे आज सोनपुर से नया गांव होते हुए दिघवारा से गरखा तक रोड शो कर रही हैं।
रोहिणी आचार्य के रोड शो में महिलाओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। स्थानीय महिलाओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके साथ ही वे शक्तिपीठ आमी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी।
बता दें कि सारण वही सीट है, जहां से लालू यादव ने अपना आखिरी चुनाव लड़ा था। लालू यादव साल 1977 में सारण (पहले छपरा) सीट से जीतकर ही पहली बार संसद पहुंचे थे।
वह इस सीट से चार बार सांसद रहे हैं। लालू यादव 2009 में भी सारण सीट से सांसद निर्वाचित हुए थे।
साल 2014 से यह सीट भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कब्जे में है। अब इसी सीट से लालू यादव ने रोहिणी आचार्य को मैदान में उतारा हैं।
कहा जा रहा है कि लालू को जीवनदान देनी वाली बेटी रोहिणी को उनका इनाम लालू इस प्रकार देंगे। ज्ञात हो कि रोहिणी ने ही अपनी किडनी अपने पिता लालू यादव को दी है।
इसे भी पढ़ें