Wednesday, October 22, 2025

Bihar Flood News : खतरे के निशान से ऊपर कोसी-बागमती और कमला बलान समेत अन्य नदियां [Kosi-Bagmati and Kamala Balan and other rivers above the danger mark]

- Advertisement -

पटना,एजेंसियां : बिहार में मानसून पूर्णता सक्रीय हो चुका है और मुसलाधार बारिश भी हो रही है। इस दौरान कई नदियां लगातार उफान पर है।

मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गंडक नदी गोपालगंज के डुमरिया घाट में 112 सेमी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

बागमती नदी मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद में 95 सेमी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। बागमती नदी रुन्नीसैदपुर में 88 सेमी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। कमला बलान नदी मधुबनी जिले के झंझारपुर में 132 सेमी के ऊपर बह रही है।

कोसी समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर

कोसी नदी खगड़िया के बलतारा में खतरे के निशान से 97 सेमी ऊपर है। महानंदा नदी पूर्णिया जिले के ढेंगरा घाट में 64 सेमी खतरे के निशान से ऊपर है। महानंदा नदी कटिहार के झावा में खतरे के निशान से 42 सेमी ऊपर है।

परमान नदी अररिया में खतरे के निशान से 84 सेमी ऊपर है। कई नदियों में जलस्तर में और वृद्धि होने के संकेत हैं, जबकि कुछ में जलस्तर घट भी सकता है।

बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ा

मौसम विभाग के अनुसार कोसी, महानंदा, बागमती, अधवारा और गंडक नदियों के जल ग्रहण क्षेत्र में साधारण से माध्यम बारिश होने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में 50 मिलीमीटर से अधिक जहां बारिश रिकार्ड की गई है, उसमें गया में 86 मिलीमीटर और ठकराहा में 68 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड दर्ज की गई है।

गंगा खतरे के निशान से नीचे

बिहार में पिछले कुछ दिनों से गंगा के जलस्तर में भी बढ़ोतरी हुई है लेकिन अभी भी खतरे के निशान से नीचे है। दीघा घाट पर गंगा का जलस्तर 47.99 मीटर है, जबकि गांधी घाट पर 47.41 मीटर हैं।

वहीं, हाथीदह में 39.95, मुंगेर में 36.12, भागलपुर में 31.07 और फरक्का में गंगा का जलस्तर 20.46 मीटर है। इन सभी जगहों पर गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है।

सरकार का दावा- तटबंध सुरक्षित

नदियों के लगातार उफान के कारण बिहार के उत्तर बिहार के कई जिलों के ग्रामीण इलाकों और खास कर दियारा इलाकों में संपर्क कटा है। लोगों के आवागमन का एकमात्र साधन नाव बचा है।

हालांकि सरकार की ओर से लगातार दावा हो रहा है कि बिहार की सभी नदियों के तटबंध सुरक्षित हैं। इंजीनियर और अधिकारी लगातार तटबंधों पर नजर बनाए हुए हैं।

इसे भी पढ़ें

बिहार में बाढ़ को लेकर हाईअलर्ट, गंडक खतरे के निशान से ऊपर

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Personal loan interest saving: एक EMI मिस हुई तो बढ़ सकता है नुकसान, जानें पर्सनल लोन बचने का तरीका

Personal loan interest saving: नई दिल्ली, एजेंसियां। पैसे की तंगी या भूल के कारण यदि पर्सनल लोन की एक भी EMI समय पर नहीं भरी...

OpenAI: Meta नीति के कारण WhatsApp से हटेगा ChatGPT, OpenAI ने बताया

OpenAI: नई दिल्ली, एजेंसियां। OpenAI ने स्पष्ट किया है कि 15 जनवरी 2026 से ChatGPT WhatsApp पर उपलब्ध नहीं रहेगा। हालांकि, iOS, Android और...

Thyroid Care: थायराइड के मरीजों के लिए कितनी जरूरी है आयोडीन? जानें क्या सेंधा नमक खाना सही है या...

Thyroid Care: नई दिल्ली,एजेंसियां। थायराइड ग्रंथि हमारे शरीर की एक बेहद महत्वपूर्ण ग्रंथि है, जो गर्दन के सामने श्वास नली के पास स्थित होती है।...

FIDE World Cup 2025: 23 साल बाद भारत में शतरंज का महासंग्राम, गोवा में दिखेगा भारतीय प्रतिभा

FIDE World Cup 2025: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत 23 साल बाद फिडे विश्व कप शतरंज का मेजबान बनने जा रहा है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट...

Bihar Elections 2025: राजद प्रत्याशी देवा गुप्ता के घर छापा, जानें क्या है कारण?

Bihar Elections 2025: मोतिहारी, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान मोतिहारी से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। पुलिस ने राजद प्रत्याशी देवा...

HGPS: बच्चों में समयपूर्व बुढ़ापे की बीमारी, वैज्ञानिकों ने खोजा नया इलाज

HGPS: नई दिल्ली, एजेंसियां। कुछ बच्चे जन्म से ही तेजी से बूढ़े दिखने लगते हैं। इसे हचिंसन-गिलफोर्ड प्रोजेरिया सिंड्रोम (एचजीपीएस) कहा जाता है, जो एक...

Asia Cup 2025 Controversy: PCB चीफ मोहसिन नकवी पर BCCI की नजर, ICC में उठेगा विवाद

Asia Cup 2025 Controversy: नई दिल्ली, एजेंसियां। एशिया कप ट्रॉफी विवाद में अब मामला और गरमाता जा रहा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने...

Diwali sales: दिवाली में रिकॉर्ड तोड़ बिक्री! पांच साल में 4 गुना बढ़ा कारोबार

Diwali sales: नई दिल्ली, एजेंसियां। इस साल दिवाली और त्योहारी सीजन 2025 के दौरान देशभर में रिकॉर्ड कारोबार देखने को मिला है। सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories