Tuesday, October 21, 2025

Bihar assembly elections: बात नहीं बनी, तो बिहार में 15 सीटों पर लड़ेगा JMM [If things don’t work out, JMM will contest on 15 seats in Bihar]

- Advertisement -

Bihar assembly elections:

रांची। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले झारखंड की सत्तारूढ़ पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा में महागठबंधन से नाराजगी है। पार्टी ने साफ संकेत दिए हैं कि अगर गठबंधन में उन्हें सम्मानजनक भागीदारी नहीं दी गई, तो वह 15 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। झामुमो महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की बैठकों में उन्हें शामिल नहीं किया गया और 21 सदस्यीय समन्वय समिति में भी स्थान नहीं मिला, जिससे पार्टी खुद को उपेक्षित महसूस कर रही है।

Bihar assembly elections: राजद को ये बात याद दिलाईः

झामुमो का कहना है कि 2019 में झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान, कम सीटें मिलने के बावजूद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजद को मंत्री पद दिया था। इसके बावजूद बिहार में उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है। पार्टी का मानना है कि सीमावर्ती इलाकों में उनकी मजबूत पकड़ है। और इस प्रभाव को नकारा नहीं जा सकता।

Bihar assembly elections: सीमावर्ती सीटों पर JMM की मजबूत दावेदारीः

झामुमो बिहार-झारखंड की सीमावर्ती सीटों जैसे चकाई, झाझा, तारापुर, कटोरिया, बांका, मनिहारी, रूपौली, बनमनखी, जमालपुर और धमदाहा में चुनाव लड़ना चाहती है। पार्टी का दावा है कि इन क्षेत्रों में झारखंडी संस्कृति, भाषा और आदिवासी पहचान की गहरी पैठ है, जिसे देखते हुए झामुमो को इन क्षेत्रों में नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

Bihar assembly elections: राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाना चाहता है झामुमोः

महासचिव विनोद पांडेय ने बताया कि झामुमो अब राष्ट्रीय पार्टी के रूप में पहचान बनाना चाहता है। पार्टी झारखंड के साथ-साथ बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, असम, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भी अपनी मौजूदगी बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है। पहले भी पार्टी का ओडिशा में छह विधायक, बिहार में एक विधायक और एक सांसद रह चुका है।

Bihar assembly elections: तेजस्वी यादव की रांची यात्रा का हवालाः

झामुमो नेताओं ने तेजस्वी यादव और सांसद मनोज झा की रांची यात्रा को याद करते हुए कहा कि 2024 के झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले दोनों नेता पांच-छह दिनों तक रांची में रहे थे। तब राजद को महागठबंधन में छह सीटें दी गई थीं और सरकार में एक मंत्री पद भी मिला था। झामुमो अब बिहार चुनाव में भी वैसी ही भागीदारी की उम्मीद कर रहा है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने सिंहभूम के आम अवाम की भावनाओं का राजनीतिक दोहन किया है : सुदेश महतो

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Personal loan interest saving: एक EMI मिस हुई तो बढ़ सकता है नुकसान, जानें पर्सनल लोन बचने का तरीका

Personal loan interest saving: नई दिल्ली, एजेंसियां। पैसे की तंगी या भूल के कारण यदि पर्सनल लोन की एक भी EMI समय पर नहीं भरी...

OpenAI: Meta नीति के कारण WhatsApp से हटेगा ChatGPT, OpenAI ने बताया

OpenAI: नई दिल्ली, एजेंसियां। OpenAI ने स्पष्ट किया है कि 15 जनवरी 2026 से ChatGPT WhatsApp पर उपलब्ध नहीं रहेगा। हालांकि, iOS, Android और...

Thyroid Care: थायराइड के मरीजों के लिए कितनी जरूरी है आयोडीन? जानें क्या सेंधा नमक खाना सही है या...

Thyroid Care: नई दिल्ली,एजेंसियां। थायराइड ग्रंथि हमारे शरीर की एक बेहद महत्वपूर्ण ग्रंथि है, जो गर्दन के सामने श्वास नली के पास स्थित होती है।...

FIDE World Cup 2025: 23 साल बाद भारत में शतरंज का महासंग्राम, गोवा में दिखेगा भारतीय प्रतिभा

FIDE World Cup 2025: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत 23 साल बाद फिडे विश्व कप शतरंज का मेजबान बनने जा रहा है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट...

Bihar Elections 2025: राजद प्रत्याशी देवा गुप्ता के घर छापा, जानें क्या है कारण?

Bihar Elections 2025: मोतिहारी, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान मोतिहारी से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। पुलिस ने राजद प्रत्याशी देवा...

HGPS: बच्चों में समयपूर्व बुढ़ापे की बीमारी, वैज्ञानिकों ने खोजा नया इलाज

HGPS: नई दिल्ली, एजेंसियां। कुछ बच्चे जन्म से ही तेजी से बूढ़े दिखने लगते हैं। इसे हचिंसन-गिलफोर्ड प्रोजेरिया सिंड्रोम (एचजीपीएस) कहा जाता है, जो एक...

Asia Cup 2025 Controversy: PCB चीफ मोहसिन नकवी पर BCCI की नजर, ICC में उठेगा विवाद

Asia Cup 2025 Controversy: नई दिल्ली, एजेंसियां। एशिया कप ट्रॉफी विवाद में अब मामला और गरमाता जा रहा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने...

Diwali sales: दिवाली में रिकॉर्ड तोड़ बिक्री! पांच साल में 4 गुना बढ़ा कारोबार

Diwali sales: नई दिल्ली, एजेंसियां। इस साल दिवाली और त्योहारी सीजन 2025 के दौरान देशभर में रिकॉर्ड कारोबार देखने को मिला है। सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories