Thursday, October 23, 2025

बिहारः 3000 शिक्षकों की नौकरी खतरे में, प्रमाण पत्र मांगे गये [Bihar: 3000 teachers’ jobs in danger, certificates sought]

- Advertisement -

पटना, एजेंसियां। बिहार के बांका जिले में BPSC से बहाल 3000 शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की जांच हो रही है। जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों (BEO) को पत्र जारी कर तीन दिनों के अंदर सभी शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की कॉपी जमा करने का निर्देश दिया है। इस जांच का कारण फर्जी प्रमाण पत्रों और गलत आरक्षण के लाभ लेकर नौकरी पाने की शिकायतें हैं। कुछ शिक्षकों पर बिना योग्यता के उच्च पदों पर नियुक्ति का भी आरोप है।

3000 शिक्षकों से मांगे गए सर्टिफिकेटः

बांका के DEO ने सभी BEO को पत्र लिखकर BPSC के माध्यम से नियुक्त हुए सभी 3000 शिक्षकों के प्रमाण पत्र मांगे हैं। यह आदेश BPSC की ओर से आयोजित दोनों चरणों की परीक्षाओं से बहाल शिक्षकों पर लागू है। BEO को तीन दिनों के भीतर सभी प्रमाण पत्रों की प्रतियां जिला कार्यालय में जमा करनी हैं। इसके बाद सभी प्रमाण पत्रों की गहनता से जांच की जाएगी। इस जांच के दायरे में शिक्षकों की शैक्षणिक योग्यता, आरक्षण का लाभ, TET और STET परीक्षा के अंक, नियुक्ति से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज शामिल हैं।

बिना M.A. के बन गए शिक्षकः

इसके अलावा, लगभग एक दर्जन शिक्षक ऐसे हैं जिनके पास आवश्यक योग्यता नहीं है। उदाहरण के लिए, कुछ शिक्षक बिना MA की डिग्री के ही इंटर शिक्षक बन गए हैं। कुछ विद्यालयों में ऐसे शिक्षक भी हैं जिनके पास संबंधित विषय की डिग्री नहीं है। ऐसे भी मामले सामने आए हैं जिनमें कुछ शिक्षकों ने 2023 में TET या STET पास किया है, जबकि वे इससे पहले ही BPSC परीक्षा पास करके शिक्षक बन चुके थे। ऐसा लगता है कि उन्होंने नौकरी पक्की करने के लिए बाद में TET या STET परीक्षा पास की।

गड़बड़ी होने पर जाएगी नौकरीः

बांका के स्थापना DPO संजय कुमार ने बताया कि BPSC से बहाल सभी शिक्षकों का प्रमाण पत्र तलब किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि BEO इसे तीन दिनों में संग्रह कर जिला कार्यालय में जमा करेंगे। ऐसे शिक्षकों की सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जानी है। यानी जिन शिक्षकों के प्रमाण पत्र फर्जी पाए जाएंगे या जिन्होंने गलत तरीके से आरक्षण का लाभ लेकर नौकरी पाई है, उनकी नौकरी जा सकती है।

इसे भी पढ़ें

पारा शिक्षक पर आदिवासी मुखिया के साथ बदसलूकी और छेड़छाड़ का आरोप

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Bihar Elections 2025: VIP और कांग्रेस ने उम्मीदवार वापस लिए, RJD कैंडिडेट का रास्ता साफ

Bihar Elections 2025: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच इंडिया गठबंधन को महागठबंधन की ओर से राहत भरी खबर मिली है। विकासशील इंसान पार्टी...

Cervical cancer: जानिए महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के तीन बड़े लक्षण क्या हैं?

Cervical cancer: नई दिल्ली, एजेंसियां। सर्वाइकल कैंसर (Cervical Cancer) महिलाओं में होने वाला एक गंभीर लेकिन रोकथाम योग्य कैंसर है। यह गर्भाशय के निचले...

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव की CM उम्मीदवारी पर BJP का पलटवार – ‘राहुल गायब, भ्रष्टाचार मौजूद’

Bihar Election 2025: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में विपक्षी महागठबंधन द्वारा तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किए जाने के...

Banking Update: सरकार ने जारी किए नए नियम, 1 नवंबर से बैंक खातों में जोड़ सकेंगे चार नॉमिनी

Government issues new rules: नई दिल्ली, एजेंसियां। बैंक ग्राहकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। 1 नवंबर 2025 से बैंक खाते में चार नॉमिनी जोड़ने...

Big announcement by India alliance: मुकेश सहनी बने डिप्टी सीएम उम्मीदवार, तेजस्वी पर फिर जताया भरोसा

Big announcement by India alliance: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले विपक्षी INDIA गठबंधन ने बड़ा दांव खेला है। कांग्रेस के वरिष्ठ...

Superstar Prabhas: साउथ सुपरस्टार प्रभास ने अपने जन्मदिन पर फैंस को दिया बड़ा तोहफा, नई फिल्म ‘फौजी’ की अनाउंसमेंट...

Superstar Prabhas: चेन्नई, एजेंसियां। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस खास मौके पर उन्होंने अपने...

Athletes in Ranchi: रांची में 300 विदेशी एथलीट दिखायेंगे दम, सैफ गेम्स 24 अक्टूबर से

Athletes in Ranchi: रांची। राजधानी रांची के मोरहाबादी फुटबॉल स्टेडियम में 24 अक्टूबर से चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की शुरुआत हो रही है।...

Kerala HC: केरल HC ने कहा – पुजारी नियुक्ति अब योग्यता पर आधारित होगी, जाति-वंश जरूरी नहीं

Kerala HC: तिरुवनंतपुरम, एजेंसियां। केरल हाईकोर्ट ने पुजारियों की भर्ती को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि मंदिरों में पुजारी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories