नई दिल्ली। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंजूर कर लिया है।
केंद्रीय कैबिनेट ने महंगाई भत्ते में 4 फीसदी के इजाफे को मंजूरी दे दी है। फिलहाल केंद्रीय कर्मियों का महंगाई भत्ता 46 फीसदी है। इसमें चार प्रतिशत की वृद्धि के बाद यह 50 फीसदी हो जायेगा।
बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा प्रत्येक छह माह पर केंद्रीय कर्मियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि की जाती है। इसके बाद राज्य भी इसी तर्ज पर अपने यहां महंगाई भत्ते में वृद्धि करते हैं।
इसलिए झारखंड सरकार के अधिकारी और कर्मचारी भी प्रसन्न हैं कि जल्द ही उनके महंगाई भत्ते में भी वृद्धि होगी। यह वृद्धि एक जनवरी से लागू होगी।
इसे भी पढ़ें