धनबाद,एजेंसियां: जेबीकेएसएस के अध्यक्ष जयराम महतो को बड़ा झटका लगा है। बुधवार को पीडीजे की न्यायालय ने जयराम महतो व दीपक रवानी को बेल नहीं दी।
इस मामले में कोर्ट ने पुलिस अधिकारियों से डायरी मांगी और अगली सुनवाई तक फैसला रख लिया है।
ज्ञात हो कि जयराम महतो व दिलीप रवानी पर एक मई को नामांकन के बाद सभा के दौरान पुलिस हिरासत से भागने व सरकारी कामकाज में बाधा डालने का आरोप लगा है।
जानकारी के लिए आपको बताते चलें कि रांची के एक पुराने मामले में पुलिस ने एक मई को बोकारो डीसी के पास नामांकन करने आये जयराम महतो को हिरासत में ले लिया था। इस दौरान उन्होंने पुलिस से सभा करने की अनुमति मांगी।
उन्होंने पुलिस को भरोसा दिलाया कि वह सभा के बाद वह खुद को सरेंडर कर देंगे। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया और सभा के बाद वह फरार हो गए।
दरअसल रांची पुलिस ने जयराम महतो के खिलाफ नगड़ी थाना में साल 2022 में दर्ज कांड संख्या 48 में वारंट जारी किया था।
जयराम महतो की पार्टी जेबीकेएसएस ने लोकसभा चुनाव 2024 में राज्य की कई सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किये हैं।
पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो खुद गिरिडीह सीट से प्रत्याशी है। कुछ दिनों पहले जयराम महतो के समर्थकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
इसे भी पढ़ें