खूंटी: खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
अड़की थाना क्षेत्र के सिंदरी गांव के पास यात्रियों से भरी बस पुल के रैलिंग तोड़ते हुए नीचे गिर गई। हादसे में बस में सवार 1 दर्जन यात्री घायल हो गये।
यह बस खूंटी से यात्रियों को लेकर जमशेदपुर जा रही थी, इसी दौरान हादसा हुआ है। इस हादसे में 1 दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने अड़की स्थित अस्पताल भेजा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार खूंटी से जमशेदपुर जा रही यात्री बस सिंदरी पुल के पास जैसे ही पहुंची तो विपरीत दिशा से तेल टैंकर आ रहा था।

उसी दौरान एक बच्चा दौड़ गया और बच्चे को बचाने के दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिर गई। फिलहाल सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा दिया गया है।
इसे भी पढ़ें