Monday, July 28, 2025

बाइडेन की जुबान फिसली, जेलेंस्की को पुतिन और कमला हैरिस को ट्रम्प कहा [Biden’s tongue slipped, calling Zelensky Putin and Kamala Harris Trump]

बोले- इससे नुकसान तो नहीं हुआ

वाशिंगटन डीसी, एजेंसियां। अमेरिका में बाइडेन की उम्र और उनकी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है।

इस बीच 81 साल के बाइडेन ने नाटो समिट में कई लोगों के नाम गलत बोलकर अपनी राष्ट्रपति पद पर बने रहने की योग्यता पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं।

नाटो समिट के दौरान बाइडेन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को प्रेसिडेंट पुतिन कह दिया।

कुछ ही देर बाद उन्होंने अपनी गलती दोहराई और वो अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस का नाम भूल गए और उन्हें डोनाल्ड ट्रम्प बोल दिया।

एक दिन में 2 बार फिसली बाइडेन की जुबान

नाटो के 75 साल पूरे होने पर अमेरिका में 9 से 11 जुलाई तक समिट हुई। इसमें नाटो देशों के मेंबर मौजूद थे। समिट के आखिरी दिन, यानी कल देर शाम बाइडेन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

बाइडेन अपनी बात खत्म कर जेलेंस्की को बुला रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘अब मैं यूक्रेन के राष्ट्रपति को बुलाना चाहूंगा। वे जितने साहसी हैं उतने ही समर्पित भी हैं। लेडीज एंड जेंटलमेन प्रेसिडेंट पुतिन।’

ये कहकर बाइडेन जैसे ही आगे बढ़े उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ। वे तुरंत मुडे़ और कहा, ‘ प्रेसिडेंट पुतिन नहीं प्रेसिडेंट जेलेंस्की। मैं पुतिन को हराने पर इतना ज्यादा फोकस्ड हूं कि अब हमें इस पर चिंता करनी चाहिए।’

कुछ ही देर में गलती दोहराई

जेलेंस्की को पुतिन कहने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस का माहौल सुधरा ही था कि बाइडेन ने एक और नाम गलत बोल दिया।

एक रिपोर्टर ने बाइडेन से सवाल किया था कि अगर उनकी जगह डेमोक्रेटिक पार्टी कमला हैरिस को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाती है तो क्या वे ट्रम्प को हरा पाने के काबिल हैं?

इस पर बाइडेन कहते हैं, ‘अगर वाइस प्रेसिडेंट ट्रम्प राष्ट्रपति बनने के काबिल नहीं होतीं तो मैं उन्हें कभी उप राष्ट्रपति बनाता ही नहीं।’

अमेरिकी राष्ट्रपति को अपनी उप-राष्ट्रपति का नाम भूलता देखकर वहां मौजूद पत्रकारों से भी नहीं रहा गया, वे झुंझलाए और उनकी आवाज पूरे हॉल में गूंज उठी।

बाइडेन ने सफाई दी

कमला हैरिस और जेलेंस्की का नाम भूलने पर घिरने के बाद बाइडेन ने सफाई दी। उन्होंने कहा,’क्या इससे नाटो की कॉन्फ्रेंस को कोई नुकसान हुआ, क्या आपने इससे ज्यादा सफल नाटो कॉन्फ्रेंस देखी है। मैं पुतिन के बारे में बात कर रहा था। इसलिए उनका नाम बोल दिया। मैंने इसके लिए जेलेंस्की से माफी भी मांगी है।’

वहीं बाइडेन की जुबान फिसलने के बाद ट्रम्प और रिपब्लिकन पार्टी उन पर हमलावर है। ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ट्रूथ सोशल पर बाइडेन की गलती के साथ लिखा- बहुत बढ़िया जो बाइडेन।

इसे भी पढ़ें 

अमेरिकी प्रेसिडेंशियल डिबेट कल, ट्रम्प-बाइडेन आमने-सामने होंगे

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Dilip Kumar Raj Kapoor: पेशावर में दिलीप कुमार-राज कपूर के घरों का पुनर्निर्माण शुरू, दो साल में बनेंगे विरासत...

Dilip Kumar Raj Kapoor: इस्लामाबाद, एजेंसियां। पाकिस्तान के पेशावर में स्थित बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार और राज कपूर के पुश्तैनी घरों का...

Rupali Ganguly: रुपाली गांगुली ने पति संग किए सावन सोमवार को महाकाल के दर्शन

Rupali Ganguly: मुंबई, एजेंसियां। टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने सावन के पवित्र महीने की तीसरी सोमवारी (Sawan Somwaar) के मौके पर भगवान...

ACB raids: गिरिडीह में सरकारी क्लर्क के घर ACB की रेड, आय से अधिक संपत्ति को लेकर कार्रवाई

ACB raids: गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में सरकारी क्लर्क प्रदीप गोस्वामी के...

Deepika Pandey Singh: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने लगाया जनता दरबार, फरियादियों की समस्याओं का हुआ ऑन-द-स्पॉट समाधान

Deepika Pandey Singh: रांची। राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने सोमवार को रांची स्थित कांग्रेस भवन में जनता दरबार लगाया। इसमें...

Micro finance officer: माइक्रो फाइनेंस अधिकारी ने रची झूठी लूट की कहानी, 97 हजार रुपए मित्र देकर की लूट...

Micro finance officer: धनबाद। भारत माइक्रो फाइनेंस इंक्लूजन लिमिटेड के फील्ड ऑफिसर द्वारा दर्ज कराए गए लूटकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। इसे...

Religious conversion: जमशेदपुर में धर्मांतरण को लेकर हंगामा, 11 गिरफ्तार, धार्मिक साहित्य और प्रचार सामग्री बरामद

Religious conversion: जमशेदपुर। जमशेदपुर के कालिंदी बस्ती में कथित धर्मांतरण को लेकर विवाद हो गया। सूचना मिलते ही भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौके पर...

Workers kidnapped: जामताड़ा के 6 मजदूर तमिलनाडु से लौटे, काम दिलाने का झांसा देकर किया था अपहरण

Workers kidnapped: परिजनों से मांगी गई थी 2 लाख रुपए की फिरौती जामताड़ा। झारखंड के जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के छह मजदूर...

Ambulance workers on dharna: गुमला में धरना पर बैठे 108 एम्बुलेंस कर्मी, चिकित्सा व्यवस्था प्रभावित

Ambulance workers on dharna: गुमला। गुमला के 108 एम्बुलेंस कर्मी आंदोलन कर रहे हैं। वे अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गुमला सदर अस्पताल परिसर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories