Friday, July 4, 2025

भुवनेश्वर की जादुई गेंद ने हैदराबाद को दिलाई जीत, फैंस बोले- टाइगर अभी जिंदा है

नई दिल्ली | आईपीएल 2024 का 50वा मैच दो मई को हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। मैच में हैदराबाद ने शानदार जीत हासिल की।

आखिरी गेंद तक चले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स 1 रन से हार गई। इस सीजन में राजस्थान की यह सिर्फ दूसरी हार है। पहले स्थान पर डटे राजस्थान की टीम को जीत के लिए आखिरी ओवर में 13 रन बनाने थे।

क्रिज पर थे रोवमन पॉवेल और रविचंद्रन अश्विन। इनके सामने गेंदबाजी करने आए भुवनेश्वर कुमार। राजस्थान ने पहले पांच गेंदों पर 11 रन बनाए।

अंतिम गेंद पर जब राजस्थान को जीत के लिए 2 रन बनाने थे तो उन्होंने पॉवेल को एलबीडब्ल्यू आउट कर टीम को यादगार जीत दिलाई।

सनराइजर्स की रही धीमी शुरुआत, नीतीश को मिला हेड और क्लासेन का साथ

ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की जोड़ी इस मुकाबले में विस्फोटक शुरुआत नहीं कर पाई। अभिषेक 10 गेंद पर 12 रन बनाकर आउट हुए।

आवेश खान ने उन्हें पांचवें ओवर की पहली गेंद पर पवेलियन भेज दिया। उनके बाद बल्लेबाजी के लिए आए अनमोलप्रीत सिंह भी कुछ खास नहीं कर सके। वह 5 गेंद पर 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

5.1 ओवर में 35 रन पर 2 विकेट गिर जाने के बाद हैदराबाद की पारी को ट्रेविस हेड और नीतीश कुमार रेड्डी ने संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 57 गेंद पर 96 रन की साझेदारी की।

ट्रेविस हेड 44 गेंद पर 58 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाए। हेड का स्ट्राइक रेट 131.82 का रहा। उन्हें आवेश खान ने क्लीन बोल्ड कर दिया।

उनके बाद नीतीश को हेनरिच क्लासेन का साथ मिला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 32 गेंद पर नाबाद 70 रन की साझेदारी की। नीतीश 42 गेंद पर 76 और क्लासेन 19 गेंद पर 42 रन बनाकर नाबाद रहे।

नीतीश ने अपनी पारी में 3 चौके और 8 छक्के लगाए। वहीं, क्लासेन ने 3 चौके और 3 छक्के उड़ाए। आवेश खान ने 2 विकेट लिए। संदीप शर्मा को एक सफलता मिली।

राजस्थान के लिए पराग और यशस्वी ने की शतकीय साझेदारी

पहले ओवर में दो विकेट गिर जाने के बाद रियान पराग और यशस्वी जायसवाल ने राजस्थान के लिए मैच का मोर्चा संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 78 गेंद पर 134 रन की साझेदारी की। चौथे ओवर की पहली गेंद पर यशस्वी को जीवनदान मिला था।

मार्को यानसेन की गेंद पर कप्तान पैट कमिंस ने उनका आसान कैच छोड़ दिया। यशस्वी ने इसके बाद कोई गलती नहीं की और 40 गेंद पर 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 67 रन बनाए।

वहीं, पराग को छठे ओवर की पांचवीं गेंद पर जीवनदान मिला। इस बार नटराजन की गेंद पर अभिषेक शर्मा ने उनका कैच टपका दिया। पराग ने इसका भरपूर फायदा उठाया और 49 गेंद पर 77 रन बनाए। उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के लगाए।

इसे भी पढ़ें

रोहित शर्मा ने बताया वर्ल्ड कप के लिए क्यों नहीं चुने गये राहुल

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img