Bharat Ratna:
रांची। झारखंड में आज हर तरफ दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिये जाने की मांग उठ रही है। दिशोम गुरु शिबू सोरेन का निधन बीते 4 अगस्त को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में हो गया था। 5 अगस्त को उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव नेमरा में किया गया। उनके पुत्र और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें मुखाग्नि दी। गुरुजी के नाम से मशहूर शिबू सोरेन के निधन के बाद से ही उन्हें भारत रत्न दिये जाने की मांग उठने लगी है।
झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस जैसे राजनीतिक दलों समेत कई सामाजिक संगठन भी ये मांग कर रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, राज्य के मंत्री इरफान अंसारी समेत झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता भी केंद्र सरकार से इसकी मांग कर रहे हैं। झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय और सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि गुरुजी आजीवन आदिवासी हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करते रहे। झारखंड निर्माण में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।
ये तो जाहिर है कि राजनीतिक दलों की ये मांग अब थमनेवाली नहीं है। शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार से जुड़े विधि विधान और श्राद्ध कर्म के बाद यह मांग और जोर पकड़ेगी। झारखंड निर्माण और आंदोलन तथा आदिवासियों के हितों की रक्षा के लिए लड़नेवाले शिबू सोरेन के लिए उनकी ये मांग अनुचित भी नहीं है।
इसे भी पढ़ें
Shibu Soren: कांग्रेस ने गुरुजी के लिए मांगा भारत रत्न, शोक सभा में उठी शिबू सोरेन विवि की मांग