Tuesday, October 21, 2025

भारत बंद समर्थक सड़क पर, जानिए झारखंड में बंद का कहां कितना असर [Bharat Bandh supporters on the streets, know the impact of the bandh in Jharkhand]

- Advertisement -

गिरिडीह-मधुपुर सवारी ट्रेन को रोका गया

रांची। क्रीमी लेयर और वर्गीकरण के आधार पर आरक्षण संबंधित सुप्रीम कोर्ट के आदेश के विरोध में विभिन्न संगठनों ने आज भारत बंद बुलाया है।

झारखंड में सत्तारूढ़ पार्टी झामुमो समेत कई दलों ने बंद को समर्थन दिया है। सुबह से ही बंद समर्थक राज्य में सड़कों पर उतर गए। सड़कों पर आगजनी कर जाम कर दिया।

दुकानों को बंद करवाया गया। वहीं भारत बंद को लेकर झारखंड में पुलिस अलर्ट मोड पर है। राजधानी रांची में बंद समर्थक किसी तरह का उपद्रव न फैला सके इसके लिए 1500 से ज्यादा फोर्स तैनात किया गया है। जिसमें रैप, जैप, आईआरबी, जिला बल, झारखंड जगुआर के अलावा क्यूआरटी भी शामिल हैं।

वहीं कंट्रोल रूम से भी शहर में लगे सीसीटीवी कैमरा से बंद समर्थकों की निगरानी की जा रही है।

आइए जानते हैं राज्य के जिलों का हाल

रांची

रांची में बंद का मिला-जुला असर दिख रहा है। शहरी इलाकों में दुकान खुले हुए हैं, लेकिन सामान्य दिन की तुलना में आज वाहनों का परिचालन काफी कम है।

बंद की वजह से अधिकांश स्कूलों में आज छुट्टी कर दी गई है। इस वजह से सड़कों पर गाड़ियां भी कम है। बंद समर्थकों ने राजधानी में कई जगहों पर प्रदर्शन किया।

शहरी क्षेत्र के साथ-साथ रिंग रोड के इलाके में बंद समर्थक सुबह नौ बजे से उतरे गए और सड़कों को ब्लॉक कर दिया।

बाइपास रोड स्थित हरमू चौक में बंद समर्थकों ने टायर जला कर सड़क को जाम कर दिया। पुराना हाईकोर्ट के पास भीम सेना के समर्थकों ने सड़क जाम किया।

कांके चौक पर भी गाड़ियां रोकी गई हैं। दलादली चौक और कटहल चौक के पास भी बांस-बल्ली लगा कर सड़क जाम कर दिया गया है।

सरायकेला

सरायकेला के आदित्यपुर में झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के सदस्यों ने (जेबीकेएसएस) केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर टोल ब्रिज के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान सड़क पर वाहनों का परिचालन ठप कर दिया गया है।

पाकुड़

पाकुड़ में जेएमएम कार्यकर्ताओं ने हिरणपुर स्थित सुभाष चौक को जाम कर दिया। जेएमएम कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारा लगाते सुभाष चौक पर पहुंचे और वाहनों को आड़े-तिरछे खड़ी करके चौक पर आवागमन को बाधित कर दिया। इसकी वजह से चौक के चारों ओर गाड़ियों की कतारें लग गयी।

रामगढ़

भारत बंद का रामगढ़ में व्यापक असर देखने को मिल रहा है। बंद समर्थकों ने सुभाष चौराहे पर उतरकर एनएच -23 को पूरी तरह बाधित कर दिया है।

सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गयी हैं। उधर सैकड़ों की संख्या में बंद समर्थक भुरकुंडा मतकम्मा चौक पर डटे हैं और रामगढ़-पतरातु मुख्यमार्ग को जाम कर दिया है।

लोहरदगा

लोहरदगा में सुबह 10 बजे तक भारत बंद का आंशिक असर देखने को मिला। लोहरदगा जिला प्रशासन बंद को लेकर पूरी तरह से अलर्ट पर है।

डीसी डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण और एसपी हारिस बिन जमां के निर्देशानुसार चप्पे-चप्पे पर पुलिस बलों की तैनाती की गयी है। बाजार खुला है और सड़कों पर वाहन चल रहे हैं।

धनबाद

धनबाद जिले में भारत बंद का व्यापक असर दिखा। बंद समर्थक सुबह 7 बजे सड़कों पर उतर आए। खानुडीह बसंती चौक, लूटी पहाड़ी चौक, बाघमारा इंद्रा चौक, डुमरा राजा चौक, हरिणा चौक को बांस-बल्ली लगाकर आवागमन ठप कर दिया गया।

इससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। हरिणा चौक पर राहगीरों ने जबरन बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश की, तो बंद समर्थकों के साथ उनकी झड़प भी हुई।

गिरिडीह

गिरिडीह जिले में बंद का व्यापक असर देखा जा रहा है। सुबह से ही झामुमो के कार्यकर्ता शहर को बंद कराने के लिए सड़कों पर उतर आए। वाहनों का परिचालन पूरी तरह से ठप कर दिया।

गिरिडीह बस स्टैंड से लंबी दूरी की गाड़ियां नहीं चलीं। इस वजह से यात्रियों को वापस अपने घर लौटना पड़ा।

बंद समर्थकों ने गिरिडीह-मधुपुर सवारी ट्रेन को भी रोक दिया। गिरिडीह – डुमरी पथ को बदडीहा के पास जाम कर दिया गया।

पलामू

पलामू में बंद समर्थक सुबह से ही सड़कों पर उतर आए। बंद से आम जनजीवन प्रभावित हुआ। नेशनल एवं स्टेट हाईवे पर परिचालन पूरी तरह से ठप रहा।

भारत बंद को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पलामू दौरा एक दिन पहले ही स्थगित कर दिया गया था।

बंद को सफल बनाने के लिए आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के नेतृत्व में बड़ी संख्या में विभिन्न संगठन के लोग सड़क पर उतरे।

बंद के कारण डाल्टनगंज, रांची, पलामू से बिहार, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश जाने वाली यात्री बसों का परिचालन पूरी तरह से ठप रहा।

हजारीबाग

हजारीबाग जिले के बड़कागांव में मुख्य चौक को बंद समर्थकों ने जाम कर दिया। सुबह से ही बंद समर्थक सड़कों पर उतर गए और बाजारों एवं दुकानों को जबरन बंद करवाया।

कोडरमा

कोडरमा जिले में भी बंद का व्यापक असर देखा गया। एसटी-एससी और ओबीसी संगठनों ने सड़कों पर उतरकर वाहनों का आवागमन ठप कर दिया और बाजार बंद करवाया।

खूंटी

खूंटी जिले में झामुमो कार्यकर्ताओ ने घूम-घूमकर बंद को सफल बनाया। खूंटी शहर के भगत सिंह चौक को जाम कर दिया गया। बंद समर्थकों ने जबरन दुकानों को बंद करवाया।

इसे भी पढ़ें

झारखंड-बिहार में दिख रहा बंद का असर

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Jharkhand Police: झारखंड पुलिस का बड़ा अभियान: एक ही रात में 71 वांटेड गिरफ्तार, 255 वारंटों का निष्पादन

Jharkhand Police: बोकारो। बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर 17 और 18 अक्टूबर की रात को उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के सभी...

AIMIM का दावा: बिहार में ‘किंगमेकर’ बनने की तैयारी, घोषित किए 25 उम्मीदवार

AIMIM claims: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर AIMIM ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। पार्टी...

Priya Tendulkar: प्रिया तेंदुलकर के ‘रजनी’ सीरियल के एक एपिसोड ने भड़का दिया था मुंबई के टैक्सी ड्राइवरों को,...

Priya Tendulkar: मुंबई, एजेंसियां। टीवी और थिएटर की मशहूर अभिनेत्री प्रिया तेंदुलकर ने केवल अपनी अदाकारी से ही नहीं बल्कि सामाजिक जागरूकता फैलाने वाले कार्यक्रमों...

Nepal youth power: नेपाल में युवा शक्ति की नई पहल: Gen Z बना रहा नया राजनीतिक दल

Nepal youth power: काठमांडू, एजेंसियां। नेपाल में युवाओं के प्रतिनिधित्व वाले Gen Z समूह ने राजनीतिक मोर्चे पर कदम रखने का ऐलान किया है। समूह...

Banke Bihari: बांके बिहारी मंदिर का खजाना खुला लेकिन निराशा ही हाथ लगी, खाली बॉक्स और बर्तन ही दिखे

Banke Bihari: मथुरा, एजेंसियां। श्री बांके बिहारी मंदिर का तोषखाना 54 वर्षों के बाद शनिवार को धनतेरस के अवसर पर खोला गया, लेकिन...

Public health: लोगों की सेहत पर खतरा: धनबाद में मिलावटी लड्डू फैक्ट्री का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार

Public health: धनबाद। त्योहारों के सीजन में मिठाईयों की मांग बढ़ने के बीच धनबाद में मिलावटी लड्डू बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। फूड...

Bihar Election: बिहार चुनाव में महागठबंधन को झटका, VIP उम्मीदवार का नामांकन कुशेश्वरस्थान सीट से रद्द

Bihar Election: दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। दरभंगा की कुशेश्वरस्थान सीट से विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के उम्मीदवार...

Ranchi police: त्योहारों पर बढ़ी चोरी की घटनाओं को रोकने रांची पुलिस ने मांगी जनता की मदद

Ranchi police: रांची। दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों में अधिकांश लोग अपने परिवार के साथ घर से बाहर चले जाते हैं। ऐसे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories