जामताड़ा। तेज आंधी-तूफान ने जामताड़ा क्षेत्र में जम कर तबाही मचाई। इलाके में कई पेड़-पौधे उखड़ गए।
तेज हवा की वजह से लोगों को काफी नुकसान उठाना पड़ा। इलाके के पबिया सिकदारडीह में सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन होना है।
यह सात जून से शुरू होने वाला था। इसके तमाम मंच और पंडाल बनाए गए थे, जो आंधी की भेंट चढ़ गए।
अब कार्यक्रम काफी नजदीक है तो इसको देखते हुए यज्ञ स्थल पर कमेटी के लोग मिशन मोड पर जुटे हुए हैं।
लगभग 300 लोग कार्यक्रम स्थल पर तैयारी को फिर से अंतिम रूप में देने में जुटे हुए हैं। पबिया पंचायत के सिकदारडीह बढ़गढ़ा में होने जा रहे इस भव्य आयोजन पर बारिश का असर जरूर हुआ है पर लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं है।
लोग एक बार फिर उजड़ चुके पंडाल को बनाने में जुटे हुए हैं। अब 21 कुंडीय सिद्धिदात्री यज्ञ एवं भागवत महापुराण कथा की तैयारी अंतिम चरण में है।
यज्ञ को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इसी के साथ यज्ञ कमेटी के सदस्य जोश उत्साह और भक्ति पूर्ण रूप से दिन-रात यज्ञ स्थल पर डटे हुए हैं।
कार्यक्रम सात जून से शुरू होगा। इस दिन भव्य एवं आकर्षक रूप से 1000 से अधिक माताएं बहनें कलश यात्रा निकालेंगी।
यह कलश यात्रा धरमपुर नदी से लेकर गौ माता मंदिर परिसर यज्ञ मैदान पहुंचेंगे। इस दौरान विभिन्न आकर्षक झांकियां गीत नृत्य एवं सांस्कृतिक और पारंपरिक वेशभूषा में कार्यक्रम आयोजित होगा।
इसको लेकर जोर-शोर से तैयारी की जा रही है। 21 कुंडिय यज्ञ में वृंदावन से दीपक जलाकर लाया जाएगा।
जिसमें से यज्ञ की 21 कुंडीय यज्ञ आयोजित होगा। जिसमें हवन कुंड परिक्रमा किया जाएगा। सात दिनों तक सुबह शाम आहूति होगी।
इसे भी पढ़ें
अरूणाचल प्रदेश में फिर बीजेपी की सरकार, कांग्रेस का सूपड़ा साफ