Wednesday, July 30, 2025

राजनीति में भोलेपन और भावुकता का दांव

एक ही दिन दो पासे फेंके गये

रांची। भारतीय राजनीति के दो नये रंग बीते 26 फरवरी को देखने को मिले। इससे यह पता चला कि राजनीत में सिर्फ दबंगई और चालाकरी के दांव ही नहीं चले जाते, बल्कि भोलापन और भावुकता के पासे भी फेंके जाते हैं।

राहुल का भोला पंच

बीते रविवार को पहले तो राहुल गांधी ने छत्तीगढ़ में अपना भोलापन दिखाया। इसके बाद इसी दिन शाम को दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने नया रूप दिखाया। जेल जाने पहले उन्होने भावुकता का कार्ड खेला।

पहले हम राहुल गांधी की बात करते हैं। रायपुर में कांग्रेस के अधिवेशन में राहुल ने अपने भाषण में भोलापन दिखाया।

कहा कि 1977 में जब उनका सरकारी मकान ख़ाली हो रहा था, तब बहुत छोटे थे। घर का सामान पैक हो रहा था।

उन्होंने मां से पूछा- हम कहां जा रहे हैं? माँ ने कहा- ये सरकारी मकान है, अब हमें इसे छोड़ना है। मैंने पूछा- कहां जायेंगे? माँ ने कहा- पता नहीं। आज बावन साल हो गए पर उनके पास आज भी घर नहीं है।  

राहुल ने अपनी यात्रा के क़िस्से में भावना छलकायी। कहा कि लेकिन चलते-चलते मेरा घमंड चूर हो गया। मैं लोगों के गले मिलता और अपने आप हालात पता चल जाते थे।

इससे यह तो स्पष्ट है कि राहुल अपने भोलेपन से भावुकता की राजनीति को आगे बढ़ा रहे हैं। यह यह देखना होगा कि उनके इस भोलेपन से लोग कितने प्रभावित होते हैं।

भावना का ओवरडोज दिया सिसोदिया ने

उधर, दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया रविवार की शाम गिरफ्तार हुए। मामला शराब नीति का है। आरोप है कि मनीष सिसोदिया ने ऐसी शराब नीति गढ़ी जिससे सरकार की बजाय शराब व्यापारियों का फ़ायदा हुआ।

इसके बाद मनीष सिसोदिया ने भी भावुकता का कार्ड खेला। वे पहले अपनी मां से मिलने गये। फिर जुलूस के सीबीआई दफ़्तर तक पहुंचे।

लोगों से कहा कि मैं जेल जा रहा हूं। घर में मेरी पत्नी अकेली हैं। वह बीमार रहती हैं। आप लोग ख़्याल रखना।  

अब सिसोदिया की इस भावुकता का सीबीआइ या लोगों पर क्या असर पड़ेगा, पता नहीं। ये भारतीय राजनीति का नया चेहरा है।

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Pahalgam attack: संयुक्त राष्ट्र ने माना- पहलगाम हमले के लिए TRF जिम्मेदार, कहा- आतंकी संगठन ने अटैक की 2...

Pahalgam attack: नई दिल्ली, एजेंसियां। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की सेंक्शंस मॉनिटरिंग टीम ने ग्लोबल टेररिज्म संगठनों पर बुधवार को रिपोर्ट जारी की। इसमें...

Reliance Industries: रिलायंस इंडस्ट्रीज बनी भारत की सबसे बड़ी कंपनी, Fortune Global 500 में कायम शीर्ष स्थान

Reliance Industries: नई दिल्ली, एजेंसियां। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने 2025 की Fortune Global 500 लिस्ट में एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखा है।...

Saavan: सावन में शिव के 108 नामों का करें जाप, हर संकट होगा समाप्त!

Saavan: नई दिल्ली, एजेंसियां। सावन का पावन महीना भगवान शिव की उपासना और कृपा प्राप्ति का सबसे उपयुक्त समय माना जाता है। सावन 2025...

Bihar bus: बिहार की बसों में अब आगे की 4 सीटें महिलाओं के लिए होंगी आरक्षित

Bihar bus: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले CM नीतीश कुमार ने महिला यात्रियों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है। अब राज्य...

मॉनसून का प्रकोप: हिमाचल से लेकर मध्य प्रदेश तक तबाही का मंजर

Monsoon fury: नई दिल्ली, एजेंसियां। देश के विभिन्न हिस्सों में मॉनसूनी बारिश ने तबाही मचा रखी है। हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश...

Nitish Kumar masterplan: नीतीश कुमार का मास्टरप्लान: चुनाव से पहले तेजस्वी यादव को मात देने की तैयारी!

Nitish Kumar masterplan: पटना, एजेंसियां। बिहार में 2025 के विधानसभा चुनाव में केवल तीन महीने का समय बाकी है, और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने...

TVF Pitchers: टीवीएफ की ‘पिचर्स’ ने IMDb पर 9.1 रेटिंग से मचाया धमाल, बिना ड्रामा के दिल छूने वाली...

TVF Pitchers: मुंबई, एजेंसियां। ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर वेब सीरीज का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है, और कुछ शोज ने दर्शकों के दिलों में...

PM Modi: नेहरू का नाम लेते ही बिफरी कांग्रेस, बोली- पीएम मोदी और शाह को है ‘OCD’

PM Modi: नई दिल्ली, एजेंसियां। लोकसभा में मंगलवार को ऑपरेशन सिंदूर और भारत-पाकिस्तान संबंधों पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories