Monday, July 28, 2025

अल्लू अर्जुन से पहले महेश बाबू को मिली थी पुष्पा विजय सेतुपति ने भी ठुकराया था विलेन का रोल [ Before Allu Arjun, Mahesh Babu got Pushpa, Vijay Sethupathi also rejected the role of villain ]

हैदराबाद, एजेंसियां। 5 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म पुष्पा 2 द रूल लगातार बॉक्स ऑफिस पर बड़े रिकॉर्ड तोड़ रही है।

जहां इसकी पिछली फिल्म पुष्पाः द राइज ने 373 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था, वहीं इसकी सीक्वल फिल्म पुष्पा 2 तीन दिनों में ही 6वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगु फिल्म बन चुकी है।

अनुमान लगाया जा रहा है कि ये फिल्म तेलुगु और हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन सकती है।

हालांकि ये बात कम ही लोग जानते हैं कि पुष्पा का रोल करने के लिए अल्लू अर्जुन से पहले महेश बाबू मेकर्स की पहली पसंद थे।

उन्होंने ये फिल्म साइन भी कर ली थी, लेकिन बाद में उन्होंने इसे ठुकरा दिया। वहीं आर. माधवन और विक्रम जैसे कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हो सकते थे।

डायरेक्टर सुकुमार के साथ महेश बाबू ने 2 फिल्में की थीं साइनः

फिल्म पुष्पा डायरेक्टर सुकुमार ने ही इसे लिखा था। साल 2014 में उनके निर्देशन की फिल्म 1 नेनाक्काडिन में महेश बाबू ने लीड रोल निभाया था।

जब सुकुमार ने फिल्म पुष्पा की स्क्रिप्ट पूरी की तो वो सबसे पहले महेश बाबू के पास गए थे। महेश बाबू को फिल्म की स्क्रिप्ट काफी पसंद आई और उन्होंने इसके लिए हामी भर दी।

साल 2018 में महेश बाबू फिल्म महर्षि (2019) की शूटिंग कर रहे थे, जिसके बाद वो पुष्पा की शूटिंग शुरू करने वाले थे।

अप्रैल 2018 में मिथरी मूवी मेकर्स प्रोडक्शन ने डायरेक्टर सुकुमार और महेश बाबू के साथ दूसरी फिल्म SSMB26 की अनाउंसमेंट की थी।

इस फिल्म की शूटिंग जनवरी 2019 से शुरू होने वाली थी, लेकिन उससे ठीक पहले महेश बाबू ने क्रिएटिव डिफरेंस का हवाला देते हुए सुकुमार की दोनों फिल्में छोड़ दीं और सारीलेरू नीकेवारू साइन कर ली।

विलेन के लिए आर.माधवन और विक्रम के नाम पर हुई थी चर्चाः

पुष्पा में मलयाली एक्टर फहाद फाजिल ने नेगेटिव रोल प्ले किया है। हालांकि सबसे पहले ये रोल एक्टर जीशू सेनगुप्ता को दिया गया था। उन्होंने फिल्म साइन भी कर ली थी, हालांकि कोविड 19 के चलते उन्होंने फिल्म ठुकरा दी।

जीशू सेनगुप्ता के बाद विजय सेतुपति को फिल्म में फाइनल किया गया था। जनवरी 2020 में इसकी अनाउंसमेंट भी हुई थी, हालांकि जुलाई 2020 में विजय सेतुपति ने बिजी शेड्यूल के चलते फिल्म छोड़ दी।

इसके बाद इस रोल के लिए विक्रम, बाबी सिम्हा, आर. माधवन और आर्या जैसे एक्टर्स के नामों पर भी विचार किया गया था, लेकिन आखिर में फहाद फाजिल फिल्म के लिए फाइनल किए गए।

इसे भी पढ़ें


अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ के तीसरे दिन के आंकड़े आए सामने [ Third day figures of Allu Arjun’s film ‘Pushpa 2: The Rule’ revealed ]

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Dilip Kumar Raj Kapoor: पेशावर में दिलीप कुमार-राज कपूर के घरों का पुनर्निर्माण शुरू, दो साल में बनेंगे विरासत...

Dilip Kumar Raj Kapoor: इस्लामाबाद, एजेंसियां। पाकिस्तान के पेशावर में स्थित बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार और राज कपूर के पुश्तैनी घरों का...

Rupali Ganguly: रुपाली गांगुली ने पति संग किए सावन सोमवार को महाकाल के दर्शन

Rupali Ganguly: मुंबई, एजेंसियां। टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने सावन के पवित्र महीने की तीसरी सोमवारी (Sawan Somwaar) के मौके पर भगवान...

ACB raids: गिरिडीह में सरकारी क्लर्क के घर ACB की रेड, आय से अधिक संपत्ति को लेकर कार्रवाई

ACB raids: गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में सरकारी क्लर्क प्रदीप गोस्वामी के...

Deepika Pandey Singh: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने लगाया जनता दरबार, फरियादियों की समस्याओं का हुआ ऑन-द-स्पॉट समाधान

Deepika Pandey Singh: रांची। राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने सोमवार को रांची स्थित कांग्रेस भवन में जनता दरबार लगाया। इसमें...

Micro finance officer: माइक्रो फाइनेंस अधिकारी ने रची झूठी लूट की कहानी, 97 हजार रुपए मित्र देकर की लूट...

Micro finance officer: धनबाद। भारत माइक्रो फाइनेंस इंक्लूजन लिमिटेड के फील्ड ऑफिसर द्वारा दर्ज कराए गए लूटकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। इसे...

Religious conversion: जमशेदपुर में धर्मांतरण को लेकर हंगामा, 11 गिरफ्तार, धार्मिक साहित्य और प्रचार सामग्री बरामद

Religious conversion: जमशेदपुर। जमशेदपुर के कालिंदी बस्ती में कथित धर्मांतरण को लेकर विवाद हो गया। सूचना मिलते ही भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौके पर...

Workers kidnapped: जामताड़ा के 6 मजदूर तमिलनाडु से लौटे, काम दिलाने का झांसा देकर किया था अपहरण

Workers kidnapped: परिजनों से मांगी गई थी 2 लाख रुपए की फिरौती जामताड़ा। झारखंड के जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के छह मजदूर...

Ambulance workers on dharna: गुमला में धरना पर बैठे 108 एम्बुलेंस कर्मी, चिकित्सा व्यवस्था प्रभावित

Ambulance workers on dharna: गुमला। गुमला के 108 एम्बुलेंस कर्मी आंदोलन कर रहे हैं। वे अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गुमला सदर अस्पताल परिसर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories