Thursday, October 23, 2025

BCCL house collapsed in Jharia: झरिया में BCCL का जर्जर आवास ढहा, 7 लोग मलबे में दबे, 3 की मौत

- Advertisement -

BCCL house collapsed in Jharia:

धनबाद, एजेंसियां। धनबाद जिले के झरिया स्थित लोदना 8 नंबर इलाके में बीसीसीएल का पुराना और जर्जर आवास लगातार हो रही बारिश के बीच अचानक भरभरा कर गिर पड़ा। बताया गया कि यह आवास काफी समय से खाली पड़ा था।

बारिश से बचने के लिए इसके भीतर गए सात लोग दब गए। जिनमें दो बच्चे भी शामिल थे। जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत मौके पर जुटे और बचाव कार्य शुरू किया। इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

BCCL house collapsed in Jharia: मलबे से सात लोगों को निकाला गयाः

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय लाल बाबा नामक व्यक्ति पुराने ईंट निकालने का काम कर रहा था। इसी बीच बारिश तेज होने पर कुछ लोग और बच्चे वहां चले गए। अचानक मलबा गिरा और सभी लोग दब गए। घटना की सूचना पर आसपास के लोग और प्रशासन हरकत में आया। जेसीबी मशीन की मदद से रेस्क्यू अभियान के बाद सातों लोगों को बाहर निकाला गया।

इनमें चिराग गोपाल और सुषमा समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एम्बुलेंस से शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

BCCL house collapsed in Jharia: बीसीसीएल पर गंभीर आरोपः

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में बीसीसीएल प्रबंधन को लेकर आक्रोश देखा गया। लोगों का कहना है कि कंपनी की लापरवाही से यह त्रासदी हुई। वर्षों से खाली पड़े जर्जर आवास को तोड़ा नहीं गया था, जबकि बार-बार इसकी शिकायत की गई थी।

अगर समय रहते कार्रवाई की जाती, तो मासूमों की जान नहीं जाती। स्थानीय निवासियों ने कहा कि बीसीसीएल की अनदेखी ने लोगों की जिंदगी खतरे में डाल दी है और ऐसी लापरवाही अब और बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

BCCL house collapsed in Jharia: विधायक ने लिया जायजा, कार्रवाई की मांगः

घटना की जानकारी मिलते ही झरिया की विधायक रागिनी सिंह अस्पताल पहुंचीं और घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल लिया। उन्होंने प्रशासन और बीसीसीएल से इस घटना की पूरी जिम्मेदारी तय करने और पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की।

BCCL house collapsed in Jharia: आंदोलित हो रहे लोगः

इधर, स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही जर्जर आवासों को ध्वस्त करने की कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन करेंगे। प्रशासन ने हालात नियंत्रित रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया है और घायलों के इलाज की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

इसे भी पढ़ें

BCCL Employee Self Immolation: पुलिस और CISF ने बीसीसीएल कर्मचारी को आत्मदाह करने से रोका


WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Mehul Choksi: चोकसी को भारत लाने का रास्ता साफ, बेल्जियम ने दिया हरी झंडी

Mehul Choksi: बेल्जियम, एजेंसियां। भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को भारत प्रत्यर्पित करने की दिशा में भारत को बड़ी सफलता मिली है। बेल्जियम की...

JPSC JET 2025: झारखंड पात्रता परीक्षा अब पांच शहरों में, आवेदन 30 अक्टूबर तक

JPSC JET 2025: रांची। झारखंड लोकसेवा आयोग (JPSC) ने राज्य गठन के बाद दूसरी बार झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) 2025 की प्रक्रिया शुरू कर दी...

8th Pay Commission: आठवें वेतन आयोग पर बड़ी अपडेट्स: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए खुशखबरी

8th Pay Commission: नई दिल्ली, एजेंसियां। देशभर के लगभग एक करोड़ केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनधारक आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन का बेसब्री...

Delhi government: दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान, हर जिले में बनेगा एक मॉडल छठ घाट

Delhi government: नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली में छठ पूजा 2025 को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी में 17...

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव के रोजगार वादे पर भड़के सुधांशु त्रिवेदी, बोले– “29 लाख करोड़ चाहिए, कैसे देंगे?”

Tejashwi Yadav: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव द्वारा “हर परिवार से एक...

Chhath Ghat inspection: रांची में छठ घाटों पर पहुंचे DC और SSP, महिला पुलिस और ड्रोन से होगी निगरानी

Chhath Ghat inspection: रांची। रांची में महापर्व छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं। श्रद्धा और आस्था के इस पर्व को लेकर जिला प्रशासन भी...

Bihar Elections: वोट बैंक की राजनीति, RJD, BJP और JDU ने चुने अपने उम्मीदवार जातीय समीकरण के अनुसार

Bihar Elections: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सभी 243 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा हो गई है। इस बार सभी बड़े दलों...

Pitabas Panda murder case: ओडिशा: पीताबास पांडा मर्डर केस में 12 आरोपियों की गिरफ्तारी, पूर्व विधायक बिक्रम पांडा शामिल

Pitabas Panda murder case: भुवनेश्वर, एजेंसियां। ओडिशा पुलिस ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता और सीनियर एडवोकेट पीताबास पांडा की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories