रांची। तुलसी के बीज आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद हो सकते हैं। इसमें मौजूद फाइबर और आयरन आपकी स्वास्थ्य का बेहतरीन ख्याल रखते हैं।
धार्मिक कारणों से ही नहीं बल्कि आयुर्वेद में तुलसी को गुणों का खान माना जाता हैं। इसके इस्तेमाल से कई गंभीर बीमारियों को दूर किया जा सकता है।
सिर्फ तुलसी की पत्तियां ही गुणकारी नहीं होती बल्कि इसके बीज भी हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।
तुलसी के बीज में, फाइबर, प्रोटीन और आयरन काफी मात्रा में पाया जाता है। चलिए आपको बताते हैं तुलसी के बीज किन समस्याओं में कारगर हैं?
इन परेशानियों में रामबाण है तुलसी का बीज:
इम्यूनिटी होगी मजबूत: तुलसी के बीज कमजोर इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं। इम्यूनिटी मजबूत होने से हम कई बीमारियों और संक्रमण से बचे रहते हैं।
ऐसे में आप अपनी कमजोर इम्यूनिटी (रोग प्रतिरोधक क्षमता) को मजबूत बनाने के लिए तुलसी के बीजों का काढ़ा बनाकर पी सकते हैं।
हाजमा में होगी सुधार: अगर आपको पेट से जुड़ी दिक्कतें जैसे एसिडिटी और गैस की समस्या है तो तुलसी के बीज आपके लिए लाभकारी हो सकते हैं।
1 चम्मच तुलसी के बीज को एक गिलास पानी में डाल दें और उसके फूलने के बाद इसे पिएं। इस पानी पीने से आपका हाजमा में सुधार होता है।
वजन होता है कम: जो लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं उनके लिए तुलसी का बीज संजीवनी बुटी के समान हो सकता है।
दरअसल, इसमें फाइबर भरपूर पाया जाता है और कैलोरी काफी कम। ऐसे में इन सीड्स को खाने से काफी देर तक भूख नहीं लगती जिससे आपका वजन धीरे-धीरे कम होने लगता है।
कब्ज से राहत: तुलसी के बीज में मौजूद फाइबर आपको कब्ज जैसी समस्या से तुरंत राहत दिलाता है। इसका सेवन आपकी पेट की सेहत के लिए बेहद लाभकारी है।
इसके सेवन से आपका पाचन तंत्र मजबूत होता है। ऐसे में अगर सुबह आपका पेट साफ नहीं होता है तो इसका सेवन ज़रूर करें।
ब्लड शुगर करे कंट्रोल: डायबिटीज के मरीजों के लिए तुलसी का बीज रामबाण है। इसका सेवन करने से आपका ब्लड शुगर कंट्रोल होता है।
इसे भी पढ़ें