Monday, July 28, 2025

अमित शाह के बयान पर भड़का बांग्लादेश [Bangladesh angry over Amit Shah’s statement]

रांची। झारखंड में चुनावी रैली के दौरान 20 सितंबर को अमित शाह द्वारा दिए बयान पर बांग्लादेश ने कड़ी आपत्ति जताई है। बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी किया है।

इसमें कहा गया है कि भारत के गृह मंत्री अमित शाह ने बांग्लादेश के नागरिकों को लेकर जो दुर्भाग्यपूर्ण बयान दिया, उसका हम सख्त विरोध करते हैं।

भारतीय उच्चायुक्त को दिया विरोध पत्रः

इस मामले पर बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने भारतीय उच्चायुक्त को ढाका बुलाकर विरोध पत्र भी दिया। गृह मंत्री के इस बयान पर बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने सख्त आपत्ति और नाराजगी जाहिर की है।

इस मामले को लेकर बांग्लादेशी विदेश मंत्रालय की ओर से भारत सरकार को अपने नेताओं को ऐसे ‘आपत्तिजनक और अस्वीकार्य’ बयान देने से बचने के लिए कहा गया है।

क्या कहा था अमित शाह नेः

अमित शाह ने झारखंड में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बांग्लादेशी घुसपैठ को लेकर बयान दिया था। जिसे लेकर बांग्लादेश आपत्ति जता रहा है।

अमित शाह ने अपने बयान में कहा था कि – ”एक बार झारखंड सरकार बदल दीजिए. मैं आपको वादा करता हूं कि रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों को चुन-चुनकर झारखंड के बाहर भेजने का काम भाजपा करेगी। ये हमारी सभ्यता को नष्ट कर रहे हैं। हमारी संपत्ति को हड़प रहे हैं।”

बांग्लादेश की टिप्पणी अविवेकपूर्ण – पूर्व विदेश सचिव कंवल सिब्बलः

अमित शाह के इस बयान पर बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया कि – जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों की ओर से पड़ोसी देशों के नागरिकों पर की गई ऐसी टिप्पणियों से आपसी सम्मान और समझ की भावना कमजोर पड़ती है। जबकि भारत के पूर्व विदेश सचिव कंवल सिब्बल ने बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय की इस टिप्पणी को अविवेकपूर्ण बताया है।

इसे भी पढ़ें

बांग्लादेश को एकतरफा हराकर टीम इंडिया डब्ल्यूटीसी (WTC) पॉइंट्स टेबल में पहुंचा टॉप पर

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Manchester Test: मैनचेस्टर में भारत का ऐतिहासिक पल 5 बाएं हाथ के बल्लेबाजों ने रचा टेस्ट रिकॉर्ड

Manchester Test: लंदन, एजेंसियां। मैनचेस्टर में खेले जा रहे भारत-इंग्लैंड के चौथे टेस्ट मैच में भारतीय टीम के बाएं हाथ के बल्लेबाजों ने टेस्ट क्रिकेट...

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा की सड़कों पर खुले नालों का खत्म होगा खतरा, प्राधिकरण ने शुरू की 2 करोड़...

Greater Noida: नई दिल्ली, एजेंसियां। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शहर की प्रमुख सड़कों पर खुले नालों से हो रहे हादसों को गंभीरता से लेते...

ISRO-NASA’s big mission: 30 जुलाई को लॉन्च होगा NISAR, जानिए इसकी खासियतें

ISRO-NASA's big mission: नई दिल्ली, एजेंसियां। ISRO और NASA का संयुक्त उपग्रह मिशन NISAR (NASA-ISRO Synthetic Aperture Radar) 30 जुलाई 2025 को श्रीहरिकोटा के सतीश...

Lok Sabha: लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम हमले पर तीखी बहस

Lok Sabha: नई दिल्ली, एजेंसियां। संसद के मानसून सत्र का पहले सप्ताह में काफी हंगामे हुए। अब सोमवार से लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम...

Ramgarh crime: रामगढ़ में पुलिस हिरासत से फरार छेड़छाड़ के आरोपी की मौत पर बवाल, थानेदार नपे

Ramgarh crime: रामगढ़। झारखंड के रामगढ़ में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत को लेकर बवाल खड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि...

Draupadi Murmu: राष्ट्रपति मुर्मु का झारखंड दौरा: रांची, देवघर और धनबाद में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Draupadi Murmu: रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 31 जुलाई और 1 अगस्त 2025 को झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे रांची,...

Major accident in Khanna: नैना देवी से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी नहर में गिरी

Major accident in Khanna: चंडीगढ़, एजेंसियां। पंजाब के खन्ना के दोराहा क्षेत्र में रविवार रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध माता...

Ranchi Pahari Mandir: सावन की तीसरी सोमवारी पर रांची के पहाड़ी मंदिर में गूंजे ‘बोल बम’ के जयकारे

Ranchi Pahari Mandir: रांची। सावन की तीसरी सोमवारी को रांची के ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। भक्त सुबह...
spot_img

Related Articles

Popular Categories