मुंबई, एजेंसियां। Bad Newz Box Office Collection Day 1: जुलाई के महीने में कई बड़े स्टार्स की फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज था।
इसमें अक्षय कुमार की फिल्म ‘सरफिरा’ से लेकर ‘इंडियन 2’ शामिल थी। हालांकि दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया।
अब सबकी नजरें विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की फिल्म ‘बैड न्यूज’ पर है। मूवी 19 जुलाई को रिलीज हो गई है और यूजर्स ने एक्स पर फिल्म को मजेदार बताया था। चलिए आपको बताते हैं ओपनिंग डे पर मूवी ने कितने नोट छापे।
जानें फिल्म ‘बैड न्यूज’ का पहले दिन का कलेक्शन
फिल्म ‘बैड न्यूज’ का निर्देशन आनंद तिवारी ने किया है और ये मूवी साल 2019 में आई गुड न्यूज की अगली कड़ी है।
सैकनिल्क की एक रिपोर्ट की मानें तो, फिल्म ने पहले दिन करीब 8.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है।
हालांकि अर्ली ट्रेड के आंकड़े है, जिसमें बदलाव हो सकता है। फिल्म विक्की कौशल के लिए अब तक की सबसे बड़ी ओपनर बन सकती है।
उनकी फिल्म : द सर्जिकल स्ट्राइक ने ओपनिंग डे पर 8.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। ये मूवी साल 2019 में रिलीज हुई थी और ये सुपरहिट थी।
इसे भी पढ़ें