Tuesday, September 30, 2025

Babulal Marandi: बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर बड़ा आरोप, कहा- जनता की जमीन पर कब्जा बढ़ा [Babulal Marandi made a big allegation on Hemant government, said- occupation of public land has increased]

- Advertisement -

Babulal Marandi:

रांची। झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि हेमंत सरकार कानून व्यवस्था के प्रति असंवेदनशील है और राज्य की सुरक्षा के मामले में गंभीरता नहीं दिखा रही। बाबूलाल ने बताया कि हाल ही में कई आतंकवादी गतिविधियों में गिरफ्तारियां हुई हैं, लेकिन सरकार ने अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। इसके अलावा उन्होंने डीजीपी के पद को लेकर भी सवाल उठाए, बताया कि डीजीपी लगभग दो महीने पहले सेवानिवृत्त हो गए हैं, फिर भी सुरक्षा की जिम्मेदारी उनके पास बनी हुई है, जो सरकार की लापरवाही और असंवेदनशीलता को दर्शाता है।

Babulal Marandi: लूट और भ्रष्टाचार की भी शिकायत

बाबूलाल ने राज्य में लूट और भ्रष्टाचार की भी शिकायत की, कहा कि सत्ता पक्ष के लोग बालू, कोयला और पत्थर की अवैध खनन में व्यस्त हैं और जनता की जमीनों पर कब्जा हो रहा है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। इसके अलावा उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पेसा कानून लागू नहीं करना चाहते क्योंकि इससे सत्ता का विकेंद्रीकरण होगा और उनके लिए पैसे वसूलना मुश्किल हो जाएगा। बाबूलाल का मानना है कि सरकार और अधिकारी मिलकर अवैध वसूली में लिप्त हैं और इससे राज्य की जनता परेशान है। इन आरोपों के बाद राजनीतिक माहौल गर्माया हुआ है और सरकार से इसके जवाब की उम्मीद जताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें

बजट सत्र में लॉ एंड ऑर्डर पर हंगामा, बाबूलाल मरांडी ने लगातार हत्याओं का मामला उठाया

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Coconut oil for Hair: कम उम्र में सफेद बाल? नारियल तेल में मिलाएं ये 2 चीजें, फिर देखें कमाल

Coconut oil for Hair: नई दिल्ली,एजेंसियां। आजकल सफेद बाल सिर्फ बढ़ती उम्र का संकेत नहीं, बल्कि कम उम्र में भी यह समस्या आम होती जा...

Rajveer Jawanda: पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा गंभीर रूप से घायल, वेंटिलेटर पर भर्ती

Rajveer Jawanda: चंडीगढ़,एजेंसियां। पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर राजवीर जवंदा एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए हैं, जिसमें उनकी हालत गंभीर बनी...

जुबीन गर्ग केस: गरिमा सैकिया ने लगाई न्याय की गुहार, उठाए कई गंभीर सवाल

Zubeen Garg case: गुवाहाटी, एजेंसियां। दिवंगत सिंगर जुबीन गर्ग के निधन के बाद उनकी पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग ने इस मामले में उचित और...

Priyanka Gandhi: प्रियंका गांधी का बिहार में मोदी-नीतीश सरकार पर तीखा हमला, कहा – अब वक्त है नई सरकार...

Priyanka Gandhi: नई दिल्ली, एजेंसियां। कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने बिहार के मोतिहारी में आयोजित “हर घर अधिकार यात्रा” के दौरान...

JAC new examination rules: झारखंड स्कूलों में नई परीक्षा प्रणाली लागू, 10वीं-12वीं में होगी प्री-बोर्ड परीक्षा

JAC new examination rules: रांची। झारखंड सरकार ने स्कूलों में मूल्यांकन प्रणाली (Evaluation System) में बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है। अब पहली से...

Ranchi puja pandal: बरियातू में स्वर्ण जयंती क्लब के पूजा पंडाल का उद्घाटन

Ranchi puja pandal: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी स्थित स्वर्ण जयंती क्लब के पूजा पंडाल का उद्घाटन सोमवार को किया गया। केंद्रीय रक्षा राज्य...

Ind vs Pak: एशिया कप 2025 फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया, पाकिस्तानी फैंस भड़के

Ind vs Pak: इस्लामाबाद, एजेंसियां। एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर नौवीं बार खिताब अपने नाम किया।...

Election committee: बिहारः BJP की प्रदेश चुनाव समिति की घोषणा, दिलीप जायसवाल, सम्राट चौधरी समेत कई दिग्गज शामिल

Election committee: पटना, एजेंसियां। Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी एक्शन मोड में आ गई है। चुनाव की तारीख का एलान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories