Monday, October 20, 2025

Mayank Singh: ATS SP टीम लेकर गये अजरबैजान, 23 अगस्त को कुख्यात मंयक को लेकर लौटेंगे

- Advertisement -

Mayank Singh:

रांची। लंबे समय से फरार और मोस्ट वांटेड अपराधी मयंक सिंह को झारखंड ATS की टीम 23 अगस्त को अजरबैजान से झारखंड ला रही है। इसके लिए ATS एसपी ऋषव झा के नेतृत्व में टीम रवाना हो गई है।

रेड कॉर्नर नोटिस के बाद अजरबैजान में गिरफ्तारीः

मयंक सिंह उर्फ सुनील कुमार मीणा के खिलाफ कई संगीन मामले दर्ज हैं। रामगढ़ जिले के पतरातू थाना में दर्ज कांड संख्या 175/22 के आधार पर झारखंड ATS ने कार्रवाई शुरू की थी। साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट में चार्जशीट दायर की गई और इंटरपोल के जरिए रेड कॉर्नर नोटिस जारी हुआ। इसी के आधार पर 29 अक्टूबर 2024 को मयंक सिंह को अजरबैजान में गिरफ्तार किया गया।

अंतरराष्ट्रीय अदालत से मिली भारत लाने की अनुमतिः

अजरबैजान की बाकू अपराध न्यायालय में मयंक सिंह के प्रत्यर्पण को लेकर सुनवाई हुई। आखिरकार 27 जनवरी 2025 को अदालत ने भारत प्रत्यर्पण की मंजूरी दे दी। इसके बाद झारखंड ATS ने भारत सरकार और विदेश मंत्रालय के सहयोग से सारी औपचारिकताएं पूरी कीं। भारत सरकार ने इस मिशन के लिए अधिकारियों को राजनीतिक मंजूरी और ऑफिशियल पासपोर्ट भी जारी किया।

झारखंड में 48 केसः

पुलिस मुख्यालय के मुताबिक, मयंक सिंह पर झारखंड के अलग-अलग जिलों में कुल 48 केस दर्ज हैं। सबसे ज्यादा मामले हजारीबाग में हैं, जहां बड़कागांव, केरेडारी, कोर्रा और सदर थाना क्षेत्र में उसके खिलाफ दर्जनभर केस दर्ज हैं। इसके अलावा रांची, रामगढ़, गिरिडीह और पलामू जिलों में भी उसके खिलाफ गंभीर मामले हैं।

राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी केसः

राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी उस पर आपराधिक मुकदमे चल रहे हैं। भारत लाने के बाद इन राज्यों की पुलिस भी उससे पूछताछ करेगी।

पुलिस कर रही है केसों की दोबारा समीक्षाः

मयंक सिंह को सजा दिलाने के लिए झारखंड पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिन थानों में उसके खिलाफ केस दर्ज हैं, वहां केस फाइलों की समीक्षा और साक्ष्यों को दोबारा मजबूत करने का काम शुरू हो गया है। पुलिस गवाहों की सूची तैयार कर रही है, ताकि अदालत में केस को मजबूती से पेश किया जा सके।

22 अगस्त को भारतीय अधिकारियों को सौंपा जाएगाः

अजरबैजान सरकार की ओर से सूचना दी गई है कि मयंक सिंह को 22 अगस्त को भारतीय अधिकारियों को सौंपा जाएगा। इसके अगले दिन यानी 23 अगस्त को उसे रांची लाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें

Mayank Singh: झारखंड का मोस्ट वांटेड मयंक सिंह अजरबैजान से जल्द लाया जाएगा


WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Jharkhand Police: झारखंड पुलिस का बड़ा अभियान: एक ही रात में 71 वांटेड गिरफ्तार, 255 वारंटों का निष्पादन

Jharkhand Police: बोकारो। बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर 17 और 18 अक्टूबर की रात को उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के सभी...

AIMIM का दावा: बिहार में ‘किंगमेकर’ बनने की तैयारी, घोषित किए 25 उम्मीदवार

AIMIM claims: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर AIMIM ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। पार्टी...

Priya Tendulkar: प्रिया तेंदुलकर के ‘रजनी’ सीरियल के एक एपिसोड ने भड़का दिया था मुंबई के टैक्सी ड्राइवरों को,...

Priya Tendulkar: मुंबई, एजेंसियां। टीवी और थिएटर की मशहूर अभिनेत्री प्रिया तेंदुलकर ने केवल अपनी अदाकारी से ही नहीं बल्कि सामाजिक जागरूकता फैलाने वाले कार्यक्रमों...

Nepal youth power: नेपाल में युवा शक्ति की नई पहल: Gen Z बना रहा नया राजनीतिक दल

Nepal youth power: काठमांडू, एजेंसियां। नेपाल में युवाओं के प्रतिनिधित्व वाले Gen Z समूह ने राजनीतिक मोर्चे पर कदम रखने का ऐलान किया है। समूह...

Banke Bihari: बांके बिहारी मंदिर का खजाना खुला लेकिन निराशा ही हाथ लगी, खाली बॉक्स और बर्तन ही दिखे

Banke Bihari: मथुरा, एजेंसियां। श्री बांके बिहारी मंदिर का तोषखाना 54 वर्षों के बाद शनिवार को धनतेरस के अवसर पर खोला गया, लेकिन...

Public health: लोगों की सेहत पर खतरा: धनबाद में मिलावटी लड्डू फैक्ट्री का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार

Public health: धनबाद। त्योहारों के सीजन में मिठाईयों की मांग बढ़ने के बीच धनबाद में मिलावटी लड्डू बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। फूड...

Bihar Election: बिहार चुनाव में महागठबंधन को झटका, VIP उम्मीदवार का नामांकन कुशेश्वरस्थान सीट से रद्द

Bihar Election: दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। दरभंगा की कुशेश्वरस्थान सीट से विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के उम्मीदवार...

Ranchi police: त्योहारों पर बढ़ी चोरी की घटनाओं को रोकने रांची पुलिस ने मांगी जनता की मदद

Ranchi police: रांची। दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों में अधिकांश लोग अपने परिवार के साथ घर से बाहर चले जाते हैं। ऐसे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories