Sunday, July 27, 2025

झारखंड-महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान जल्द ( Assembly election dates in Jharkhand-Maharashtra to be announced soon )


रांची। झारखंड और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान जल्द हो सकता है। अटकलें लगायी जा रही है कि चुनाव आयोग 14 अक्टूबर या इसके एक-दो दिन बाद विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है।

महाराष्ट्र में 26 नवंबर को और झारखंड में 29 दिसंबर को सरकार का कार्यकाल खत्म हो रहा है। हर बार आयोग सरकार के कार्यकाल खत्म होने के 45 दिन पहले आचार संहिता लागू करता है।

हालांकि महाराष्ट्र सरकार के कार्यकाल के लिहाज से देखें तो अब सिर्फ 40 दिन ही शेष बचे हैं।यही कारण है कि चुनाव के ऐलान को लेकर राजनीतिक हलकों में अटकलें लगायी जाने लगी हैं।

छठ पर्व के बाद लग सकती है आचार संहिताः

इन सबके बीच यह सवाल बना हुआ है कि झारखंड का विधानसभा चुनाव महाराष्ट्र के साथ होगा या महाराष्ट्र का विधानसभा चुनाव झारखंड के साथ।

पहली स्थिति में अगले एक-दो दिन में अचार संहिता लागू हो सकता है। जबकि दूसरी स्थिति में नवंबर में छठ महापर्व के बाद अचार संहिता लागू हो सकता है।

इस सवाल का जवाब अगले एक-दो दिन में मिल सकता है। जानकारी के मुताबिक चुनाव आयोग चुनाव की तारीखों का ऐलान दिवाली और छठ पर्व को ध्यान में रखकर करेगा।

एक नंवबर को दिवाली है, जबकि इसके छह दिन बाद छठ पर्व है। दोनों राज्यों में दिवाली और झारखंड में छठ पर्व धूमधाम से मनायी जाती है।

छठ के दौरान लाखों लोग झारखंड से बिहार अपने पैतृक घर चले जाते हैं। ऐसे में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि छठ पर्व के बाद ही चुनाव होंगे।

पर्व के दौरान चुनाव प्रचार मुश्किल होगाः

दिवाली और छठ पर्व की वजह से यह तर्क भी दिये जा रहे हैं कि झारखंड के अधिकांश लोग पर्व में व्यस्त रहते हैं।

ऐसे में इस दौरान करीब 10-12 दिन तक चुनाव प्रचार अभियान को वह फायदा नहीं मिलेगा, जो आम दिनों में मिलता है।

एक और वजह यह बतायी जा रही है कि झारखंड का स्थानीय प्रशासन छठ पर्व में लगातार आठ से दस दिनों तक व्यस्त रहता है, इसका चुनावी तैयारियों पर असर पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ेंः

झारखंड पुलिस ने शुरू की चुनाव की तैयारी, कल ट्रेनिंग [Jharkhand police started preparing for elections, training tomorrow]

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Saiyyara: सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 9 दिनों में कमाए 200 करोड़

Saiyyara: मुंबई, एजेंसियां। मोहित सूरी निर्देशित और अहान पांडे-आनित पड्डा स्टारर फिल्म ‘सैयारा’ ने रिलीज के महज 9 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 200...

रांची में युवती पर एसिड अटैक, हालत गंभीर

Acid attack in Ranchi: रांची। रांची के कांके थाना क्षेत्र के टेंडर बस्ती में एक युवती पर एसिड अटैक हुआ है। युवती बुरी तरह...

JPSC chairman Dilip Prasad: JPSC के पूर्व अध्यक्ष दिलीप प्रसाद समेत 3 को को 2 साल की सजा

JPSC chairman Dilip Prasad: रांची। सीबीआई की विशेष अदालत ने JPSC के पूर्व अध्यक्ष दिलीप प्रसाद को भ्रष्टाचार के मामले में 2 साल की...

Samajwadi Party: समाजवादी पार्टी ने शुरू की ‘PDA पाठशाला’, यूपी में बेसिक स्कूलों के मर्जर के खिलाफ विरोध तेज

Samajwadi Party: लखनऊ, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 50 से कम छात्रों वाले बेसिक विद्यालयों को बंद या मर्ज करने के फैसले का व्यापक...

Kargil Day 2025: झारखंड के जांबाज़ों को कारगिल दिवस पर सलाम

Kargil Day 2025: रांची। कारगिल विजय दिवस, हर साल 26 जुलाई को वीर सपूतों की याद में मनाया जाता है, जिन्होनें 1999 के युद्ध...

Chirag Paswan: चिराग पासवान का फूटा गुस्सा, बोले- मुझे दुख है ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं

Chirag Paswan: पटना, एजेंसियां। बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले कानून-व्यवस्था को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री...

Indore Heavy Rain: इंदौर में मूसलाधार बारिश से तबाही, घरों में घुसा पानी, सड़कें बनीं तालाब

Indore Heavy Rain: भोपाल, एजेंसियां। इंदौर में बीते 24 घंटों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने शहर की रफ्तार को पूरी तरह थाम...

Kiren Rijiju: रिजिजू का विपक्ष पर तंज – “सदन ठप कर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा रहे हैं”

Kiren Rijiju: नई दिल्ली, एजेंसियां। 26 जुलाई 2025 को संसद के मानसून सत्र में बार-बार हो रहे गतिरोध पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories