Asia Cup:
दुबई, एजेंसियां। भारत में होने वाला एशिया कप 10 सितंबर से शुरू हो सकता है। टूर्नामेंट में पाकिस्तान के सभी मैच हाइब्रिड मॉडल यानी दूसरे देश में खेले जाएंगे। ऐसे में न्यूट्रल वेन्यू UAE हो सकता है। ये जानकारी क्रिकबज ने अपनी एक रिपोर्ट में दी है। हालांकि, एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने इस पर अभी तक कुछ नहीं कहा। इससे पहले फरवरी में हुई चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया था। बाद में भारत के सभी मैच UAE में हुए थे।
Asia Cup: भारत ने 8 बार जीता एशिया कप:
साल 1984 में एशिया कप की शुरुआत हुई थी। अब तक 16 बार यह टूर्नामेंट खेला जा चुका है। भारत ने इसे सबसे ज्यादा 8 बार जीता। वहीं श्रीलंका ने 6 और पाकिस्तान ने 2 बार इस टूर्नामेंट को अपने नाम किया है।
इसे भी पढ़ें
राजगीर में आयोजित होगा हीरो एशिया कप 2025, हॉकी इंडिया और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण में एमओयू