रांची : झारखंड में जदयू नीतीश कुमार के सफल नेतृत्व में लगातार तीव्र गति से संगठन विस्तार कर रही है। पार्टी की झारखंड इकाई राज्य में इंडिया गठबंधन को मज़बूत करने की दिशा में भरपूर प्रयास कर रही है। प्रदेश जदयू ने इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को झारखंड आने का निमंत्रण दिया है।
इन सब गतिविधियों के आलोक में तथा पार्टी के संगठन को जन – जन तक पहुंचाने की ब्लू प्रिंट तैयार करने के लिए जदयू के प्रदेश प्रभारी डॉ अशोक कुमार चौधरी 28 से लेकर 30 नवम्बर तक पार्टी के अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान विभिन्न इकाईयों से और कार्यक्रमों में शरीक होंगे और एक दिसम्बर को पटना वापिस लौट जाएंगे।
प्रदेश जदयू उनका भव्य स्वागत और अभिनन्दन करेगी। गौरतलब है कि जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी 30 नवम्बर को रांची कार्यालय में आकर पार्टी के सभी पदाधिकारियों के साथ मन्त्रणा बैठक करेंगे।