रांची। लोकसभा निर्वाचन-2024 का ऐलान होते ही आदर्श आचार सहिंता लागू हो गयी है। इसके बाद से झारखंड पुलिस रेस हो गई है।
पुलिस प्रशासन पूरे राज्य में अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रहा है। साथ ही धारा 144 को सख्ती से लागू करने के लिए पुलिस सख्ती दिखा रही है।
इसी क्रम में रविवार की रात राज्य के विभिन्न जिलों में फ्लैग मार्च निकाला गया। झारखंड पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर राजधानी रांची समेत सभी जिलों और शहरों में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया और लोगों से आदर्श चुनाव आचार संहिता के पालन की अपील की।
रांची में सुजाता चौक से देर रात निकला प्लैद मार्च शहीद चौक तक आया। इसमें जिले के तमाम पुलिस अधिकारी शामिल रहे। एसएसपी चंदन सिन्हा स्वयं इस मार्च को लीड कर रहे थे।
रांची के अलावा धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो, बेरमो, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, देवधर, दुमका, कोडरमा और गिरिडीह समेत सभी जिलों और शहरों में फ्लैग मार्च निकाला गया।
इसे भी पढ़ें