Monday, July 28, 2025

सेना युद्ध क्षमताओं को बढ़ावा देने के लिए परिवर्तनकारी सुधार करने की बना रही है योजना

नयी दिल्ली, एजेंसियां : सेना भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए युद्ध क्षमताओं को बढ़ाने के समग्र प्रयासों के तहत परिवर्तनकारी सुधार करने की योजना बना रही है।

शीर्ष सैन्य कमांडरों ने सुरक्षाबलों के समक्ष आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए युद्ध क्षमता को बढ़ाने और एक प्रतिद्वंद्वी बल के रूप में कार्य करने के लिए एक मजबूत व्यावहारिक संगठन बनाने की व्यवहार्यता पर काम करने का निर्णय लिया है।

कमांडरों ने एक सम्मेलन में सैन्य बल की मानव संसाधन प्रबंधन नीति को संशोधित करने का भी निर्णय लिया ताकि प्रौद्योगिकी-सक्षम भविष्य के लिए तैयार भारतीय सेना की आवश्यकताओं को पूरा करने की दिशा में इसे और अधिक उन्नत बनाया जा सके।

सेना के शीर्ष अधिकारियों ने ‘आत्मनिर्भरता’ पर ध्यान केंद्रित करते हुए भविष्य की क्षमता विकास की दिशा में विशिष्ट प्रौद्योगिकी को शामिल करने के लिए संगठनात्मक और प्रक्रियात्मक परिवर्तन करने की भी प्रतिबद्धता जताई।

इसने कहा कि इस पहल को और बढ़ावा देने के लिए कोष के वास्ते एक अलग मद बनाने का विकल्प तलाशा जाएगा।

सेना के शीर्ष अधिकारियों ने एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लिया जिसके तहत सैन्य बल की मानव संसाधन प्रबंधन नीतियों को संशोधित किया जाएगा और प्रशिक्षण बुनियादी ढांचे के साथ विशिष्ट प्रौद्योगिकी को जोड़ा जाएगा।

इसने बयान में कहा, ‘‘संशोधित नीति प्रौद्योगिकी-सक्षम भविष्य के लिए तैयार भारतीय सेना की आवश्यकताओं को पूरा करने की दिशा में अधिक सहायक और उन्नत होगी।’’

कमांडरों ने संसाधनों का अधिकतम उपयोग करने और सीमावर्ती क्षेत्रों में उन्नत क्षमता निर्माण एवं बुनियादी ढांचे के विकास के प्रयासों में तालमेल बैठाने के लिए अन्य मंत्रालयों के साथ सहयोग करने के अधिक अवसर तलाशने का भी निर्णय लिया।

सैन्य कमांडरों का सम्मेलन मंगलवार को दिल्ली में संपन्न हुआ। यह द्विवार्षिक कार्यक्रम 28 मार्च को थलसेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे की अध्यक्षता में एक ऑनलाइन सत्र के साथ शुरू हुआ था तथा इसके बाद एक और दो अप्रैल को आमने-सामने की चर्चा हुई।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को शीर्ष कमांडरों को संबोधित करते हुए कहा था कि देश में सबसे भरोसेमंद संगठनों में से एक के प्रति देश के करोड़ों नागरिकों का अगाध विश्वास है।

उन्होंने देश की ‘‘रक्षा और सुरक्षा’’ दृष्टि को सफलतापूर्वक नयी ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सैन्य नेतृत्व की सराहना की थी और कहा था कि राष्ट्र निर्माण में सेना की भूमिका अहम है।

सिंह ने हर जरूरत के समय नागरिक प्रशासन को सहायता प्रदान करने के अलावा, देश की सीमाओं की रक्षा करने और आतंकवाद से लड़ने में सेना द्वारा निभाई गई बेहतरीन भूमिका को रेखांकित किया था।

सम्मेलन को प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान, थलसेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे, नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार और वायुसेना प्रमुख एअर चीफ मार्शल वी. आर. चौधरी ने भी संबोधित किया था।

इसे भी पढ़ें

व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम की सेवाएं आधी रात को पड़ीं ठप, एक घंटे बाद हुईं बहाल

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Dilip Kumar Raj Kapoor: पेशावर में दिलीप कुमार-राज कपूर के घरों का पुनर्निर्माण शुरू, दो साल में बनेंगे विरासत...

Dilip Kumar Raj Kapoor: इस्लामाबाद, एजेंसियां। पाकिस्तान के पेशावर में स्थित बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार और राज कपूर के पुश्तैनी घरों का...

Rupali Ganguly: रुपाली गांगुली ने पति संग किए सावन सोमवार को महाकाल के दर्शन

Rupali Ganguly: मुंबई, एजेंसियां। टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने सावन के पवित्र महीने की तीसरी सोमवारी (Sawan Somwaar) के मौके पर भगवान...

ACB raids: गिरिडीह में सरकारी क्लर्क के घर ACB की रेड, आय से अधिक संपत्ति को लेकर कार्रवाई

ACB raids: गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में सरकारी क्लर्क प्रदीप गोस्वामी के...

Deepika Pandey Singh: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने लगाया जनता दरबार, फरियादियों की समस्याओं का हुआ ऑन-द-स्पॉट समाधान

Deepika Pandey Singh: रांची। राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने सोमवार को रांची स्थित कांग्रेस भवन में जनता दरबार लगाया। इसमें...

Micro finance officer: माइक्रो फाइनेंस अधिकारी ने रची झूठी लूट की कहानी, 97 हजार रुपए मित्र देकर की लूट...

Micro finance officer: धनबाद। भारत माइक्रो फाइनेंस इंक्लूजन लिमिटेड के फील्ड ऑफिसर द्वारा दर्ज कराए गए लूटकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। इसे...

Religious conversion: जमशेदपुर में धर्मांतरण को लेकर हंगामा, 11 गिरफ्तार, धार्मिक साहित्य और प्रचार सामग्री बरामद

Religious conversion: जमशेदपुर। जमशेदपुर के कालिंदी बस्ती में कथित धर्मांतरण को लेकर विवाद हो गया। सूचना मिलते ही भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौके पर...

Workers kidnapped: जामताड़ा के 6 मजदूर तमिलनाडु से लौटे, काम दिलाने का झांसा देकर किया था अपहरण

Workers kidnapped: परिजनों से मांगी गई थी 2 लाख रुपए की फिरौती जामताड़ा। झारखंड के जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के छह मजदूर...

Ambulance workers on dharna: गुमला में धरना पर बैठे 108 एम्बुलेंस कर्मी, चिकित्सा व्यवस्था प्रभावित

Ambulance workers on dharna: गुमला। गुमला के 108 एम्बुलेंस कर्मी आंदोलन कर रहे हैं। वे अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गुमला सदर अस्पताल परिसर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories