UPSSSC PET 2025 Result:
उत्तर प्रदेश, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभक पात्रता परीक्षा (PET) 2025 6 और 7 सितंबर को संपन्न हो गई। इस परीक्षा के लिए लगभग 25 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। परीक्षा के बाद आयोग ने आंसर-की जारी कर दी है, जिससे उम्मीदवार अपने अनुमानित अंकों की जांच कर सकते हैं।
UPSSSC PET 2025 Result: रिजल्ट की संभावना:
आयोग आमतौर पर परीक्षा के बाद रिजल्ट जारी करने में कुछ समय लेता है। पिछले वर्षों के ट्रेंड के अनुसार UPSSSC PET 2025 का रिजल्ट नवंबर 2025 के अंत तक या दिसंबर 2025 की शुरुआत में जारी किया जा सकता है। आंसर-की के माध्यम से यदि कोई सवाल गलत लगे, तो अभ्यर्थी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
UPSSSC PET 2025 Result: रिजल्ट कैसे देखें:
UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर Exam Result लिंक पर क्लिक करें।
UP PET 2025 Result लिंक खोलें।
रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि डालें।
रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।
UPSSSC PET 2025 Result: रिजल्ट में क्या होगा:
उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर
कुल अंक
कैटेगरी (SC/ST/OBC) और कटऑफ
पास या फेल स्टेटस
पास होने पर किन सरकारी एग्जाम्स के लिए पात्र हैं
PET पास करने के बाद आगे का रास्ता
PET पास करने वाले उम्मीदवार Group B और C की नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। कुछ नौकरियों में टाइपिंग या अन्य विशेष टेस्ट भी लिया जा सकता है। सभी चरण पास करने के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
UPSSSC PET 2025 Result: स्कोर की वैलिडिटी में बदलाव:
पहले PET स्कोर केवल 1 साल तक मान्य था, लेकिन अब 3 साल तक वैध रहेगा। इसका मतलब यह है कि PET 2025 पास करने वाले उम्मीदवार अगले 3 वर्षों तक ग्रुप C नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें
UPSSSC PET 2025: UPSSSC PET 2025 सिटी स्लिप जारी, डायरेक्ट लिंक से ऐसे करें डाउनलोड