Sunday, July 27, 2025

अनुराग गुप्ता DGP और मंजूनाथ रांची के DC फिर से बनाएं गये [Anurag Gupta has been reappointed as DGP and Manjunath as DC of Ranchi]

नई सरकार में पुराने अधिकारी की वापसी

रांची। मुख्यमंत्री बनते ही हेमंत सोरेन ने डीजीपी, रांची डीसी और देवघर एसपी को बदल दिया है। अनुराग गुप्ता को फिर से डीजीपी का प्रभार दिया है।

तो वहीं, फिर से मंजूनाथ भजंत्री को रांची डीसी और अजीत पीटर डुंगडुंग को देवघर का एसपी बनाया गया है। चुनाव के दौरान आयोग के निर्देश पर इन्हें हटाया गया था।

अजय कुमार सिंह गये पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशनः

सरकार ने वर्तमान डीजीपी अजय कुमार सिंह को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड का अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक बनाया है।

जबकि सीआईडी के डीजी अनुराग गुप्ता को अपने कार्यों के अतिरिक्त डीजीपी का प्रभार सौंपा है।

डुंगडुंग की देवघर एसपी के पद पर वापसीः

इसी तरह देवघर के एसपी के पद पर अजीत पीटर डुंगडुंग की वापसी हुई है। डुंगडुंग को देवघर एसपी के पद पर पदस्थापित किया है। उन्हें जैप 5 देवघर का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

देवघर के एसपी अंबर लकड़ा को जैप-3 गोविंदपुर का कमांडेंट बनाया है। अंबर लकड़ा को अपने कार्यों के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल धनबाद के पद पर भी पदस्थापित किया है।

चुनाव आयोग के निर्देश पर हटाये गये थे अधिकारीः

बता दें कि चुनाव आयोग के निर्देश पर अनुराग गुप्ता को प्रभारी डीजीपी के पद से हटाकर अजय कुमार सिंह को डीजीपी बनाया गया था। अजीत पीटर डुंगडुंग को देवघर एसपी के पद से हटाकर जैप 5 देवघर का कमांडेंट बनाया गया था।

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद गुरुवार देर शाम कार्मिक विभाग ने झारखंड राज्य आजीविका संवर्द्धन सोसाइटी के सीईओ मंजूनाथ भजंत्री को रांची डीसी बनाए जाने की अधिसूचना जारी कर दी। उन्हें रांची के बंदोबस्त पदाधिकारी का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

रांची डीसी वरूण रंजन हटाये गयेः

वहीं रांची डीसी रहे वरुण रंजन को झारखंड औद्योगिक आधारभूत संरचना विकास निगम के निदेशक पद पर स्थानांतरित किया गया है। वरुण रंजन खान आयुक्त के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

विधानसभा चुनाव से पहले राज्य सरकार ने भजंत्री को रांची डीसी के पद पर पदस्थापित किया था। लेकिन मधुपुर उप चुनाव को लेकर विवाद में आए भजंत्री को निर्वाचन आयोग ने रांची डीसी पद से हटाने का निर्देश दिया था।

अविनाश कुमार फिर मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव नियुक्तः

ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव (एसीएस) अविनाश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। पूर्व की तरह उनके पास विकास आयुक्त, झारखंड ऊर्जा विकास निगम के सीएमडी, झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के एमडी और स्थानिक आयुक्त झारखंड भवन नई दिल्ली का भी अतिरिक्त प्रभार रहेगा। क्योंकि मुख्यमंत्री पद से हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद उनके एसीएस रहे अविनाश कुमार भी स्वत: विरमित हो गए थे।

इसे भी पढ़ें

झारखंडः 28 DSP की ट्रांसफर-पोस्टिंग

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Saiyyara: सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 9 दिनों में कमाए 200 करोड़

Saiyyara: मुंबई, एजेंसियां। मोहित सूरी निर्देशित और अहान पांडे-आनित पड्डा स्टारर फिल्म ‘सैयारा’ ने रिलीज के महज 9 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 200...

रांची में युवती पर एसिड अटैक, हालत गंभीर

Acid attack in Ranchi: रांची। रांची के कांके थाना क्षेत्र के टेंडर बस्ती में एक युवती पर एसिड अटैक हुआ है। युवती बुरी तरह...

JPSC chairman Dilip Prasad: JPSC के पूर्व अध्यक्ष दिलीप प्रसाद समेत 3 को को 2 साल की सजा

JPSC chairman Dilip Prasad: रांची। सीबीआई की विशेष अदालत ने JPSC के पूर्व अध्यक्ष दिलीप प्रसाद को भ्रष्टाचार के मामले में 2 साल की...

Samajwadi Party: समाजवादी पार्टी ने शुरू की ‘PDA पाठशाला’, यूपी में बेसिक स्कूलों के मर्जर के खिलाफ विरोध तेज

Samajwadi Party: लखनऊ, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 50 से कम छात्रों वाले बेसिक विद्यालयों को बंद या मर्ज करने के फैसले का व्यापक...

Kargil Day 2025: झारखंड के जांबाज़ों को कारगिल दिवस पर सलाम

Kargil Day 2025: रांची। कारगिल विजय दिवस, हर साल 26 जुलाई को वीर सपूतों की याद में मनाया जाता है, जिन्होनें 1999 के युद्ध...

Chirag Paswan: चिराग पासवान का फूटा गुस्सा, बोले- मुझे दुख है ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं

Chirag Paswan: पटना, एजेंसियां। बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले कानून-व्यवस्था को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री...

Indore Heavy Rain: इंदौर में मूसलाधार बारिश से तबाही, घरों में घुसा पानी, सड़कें बनीं तालाब

Indore Heavy Rain: भोपाल, एजेंसियां। इंदौर में बीते 24 घंटों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने शहर की रफ्तार को पूरी तरह थाम...

Kiren Rijiju: रिजिजू का विपक्ष पर तंज – “सदन ठप कर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा रहे हैं”

Kiren Rijiju: नई दिल्ली, एजेंसियां। 26 जुलाई 2025 को संसद के मानसून सत्र में बार-बार हो रहे गतिरोध पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories