Monday, October 20, 2025

लगातार दूसरी बार बनी मंत्री, जानें कौन हैं अन्नपूर्णा देवी [Becomes minister for the second consecutive time, know who Annapurna Devi is]

- Advertisement -

रांची। लोकसभा चुनाव 2024 में कोडरमा संसदीय क्षेत्र से लगातार दूसरी बार सफलता हासिल करने वाली अन्नपूर्णा देवी केंद्र में मंत्री बनीं।

अन्नपूर्णा देवी वर्ष 2019 में बीजेपी में शामिल होने के पहले आरजेडी में थीं। अन्नपूर्णा देवी के पति रमेश प्रसाद यादव एकीकृत बिहार में मंत्री थे।

लेकिन अचानक रमेश प्रसाद यादव का निधन हो गया। जिसके बाद वर्ष 1998 में विधानसभा का उपचुनाव लड़कर पहली बार कोडरमा की विधायक बनीं।

अन्नपूर्णा देवी को सक्रिय राजनीति में आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बड़ी भूमिका रही। लालू प्रसाद के कहने पर ही अन्नपूर्णा देवी राजनीति में आईं।

करीब 20 वर्षों तक आरजेडी में रहने के बाद अन्नपूर्णा देवी ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के ठीक पहले पाला बदल कर बीजेपी में शामिल हो गईं।

बीजेपी में शामिल होने के बाद पार्टी ने उन्हें कोडरमा लोकसभा से प्रत्याशी बनाया और वो चुनाव में विजयी रहीं।

पहली बार जीत मिलने के बाद ही अन्नपूर्णा देवी को मोदी कैबिनेट में राज्यमंत्री का दर्जा मिला। अब दूसरी बार जीत मिलने के बाद उन्हें फिर कैबिनेट में मौका दिया गया।

कोडरमा उपचुनाव में पहली बार बनीं विधायक

अन्नपूर्णा देवी ने कोडरमा के वरिष्ठ आरजेडी रमेश प्रसाद यादव से विवाह किया। रमेश प्रसाद यादव बिहार सरकार में मंत्री थे, लेकिन उनके निधन के बाद कोडरमा उपचुनाव में अन्नपूर्णा देवी पहली बार विधायक बनीं।

एक साल बाद ही वह विधानसभा के चुनाव में पुनः दूसरी बार जीतकर बिहार में खान-भूतत्व राज्य मंत्री बनीं।

15 नवंबर 2000 को झारखंड राज्य बनने के बाद राज्य में बीजेपी की सरकार बनने के बाद अन्नपूर्णा देवी सत्ता से अलग होकर केवल विधायक बन रह गईं।

इसके बाद 2005 और 2009 का विधानसभा चुनाव जीती। वर्ष 2013 में हेमंत सोरेन सरकार में जल संसाधन मंत्री भी बनीं, फिर 2014 के विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

बाबूलाल मरांडी को हराया था

कोडरमा लोकसभा सीट से 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी टिकट पर अन्नपूर्णा देवी ने भाकपा-माले के विनोद कुमार सिंह को 3.77 लाख वोटों से हराकर अपनी सीट बरकरार रखी।

वर्ष 2019 के चुनाव में अन्नपूर्णा देवी ने 4.50 लाख से अधिक मतों से बाबूलाल मरांडी को हराया था।

2019 में अन्नपूर्णा देवी को 7,53,016 वोट मिले, जबकि बाबूलाल मरांडी को 2,97, 416 वोट मिले थे।

दूसरी बार वो अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ नहीं सकी, लेकिन उसके नजदीक पहुंच गईं।

ग्रामीण परिवेश में पली बढ़ी हैं अन्नपूर्णा

अन्नपूर्णा देवी का जन्म 2 फरवरी 1970 को दुमका जिले के आजमेरी गांव में हुआ। रांची में पीजी की डिग्री हासिल करने के बाद उनकी शादी कोडरमा विधायक रमेश कुमार यादव से हुई।

एक कृषक परिवार में जन्मी अन्नपूर्णा देवी की प्रारंभिक शिक्षा ग्रामीण परिवेश में हुई थी। दुमका से ही मैट्रिक करने के बाद आगे की पढ़ाई पटना से की।

बाद में रांची यूनिवर्सिटी से इतिहास में एमए किया।

इसे भी पढ़ें

झारखंड से अन्नपूर्णा देवी ने ली मंत्री पद की शपथ

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Jharkhand Police: झारखंड पुलिस का बड़ा अभियान: एक ही रात में 71 वांटेड गिरफ्तार, 255 वारंटों का निष्पादन

Jharkhand Police: बोकारो। बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर 17 और 18 अक्टूबर की रात को उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के सभी...

AIMIM का दावा: बिहार में ‘किंगमेकर’ बनने की तैयारी, घोषित किए 25 उम्मीदवार

AIMIM claims: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर AIMIM ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। पार्टी...

Priya Tendulkar: प्रिया तेंदुलकर के ‘रजनी’ सीरियल के एक एपिसोड ने भड़का दिया था मुंबई के टैक्सी ड्राइवरों को,...

Priya Tendulkar: मुंबई, एजेंसियां। टीवी और थिएटर की मशहूर अभिनेत्री प्रिया तेंदुलकर ने केवल अपनी अदाकारी से ही नहीं बल्कि सामाजिक जागरूकता फैलाने वाले कार्यक्रमों...

Nepal youth power: नेपाल में युवा शक्ति की नई पहल: Gen Z बना रहा नया राजनीतिक दल

Nepal youth power: काठमांडू, एजेंसियां। नेपाल में युवाओं के प्रतिनिधित्व वाले Gen Z समूह ने राजनीतिक मोर्चे पर कदम रखने का ऐलान किया है। समूह...

Banke Bihari: बांके बिहारी मंदिर का खजाना खुला लेकिन निराशा ही हाथ लगी, खाली बॉक्स और बर्तन ही दिखे

Banke Bihari: मथुरा, एजेंसियां। श्री बांके बिहारी मंदिर का तोषखाना 54 वर्षों के बाद शनिवार को धनतेरस के अवसर पर खोला गया, लेकिन...

Public health: लोगों की सेहत पर खतरा: धनबाद में मिलावटी लड्डू फैक्ट्री का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार

Public health: धनबाद। त्योहारों के सीजन में मिठाईयों की मांग बढ़ने के बीच धनबाद में मिलावटी लड्डू बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। फूड...

Bihar Election: बिहार चुनाव में महागठबंधन को झटका, VIP उम्मीदवार का नामांकन कुशेश्वरस्थान सीट से रद्द

Bihar Election: दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। दरभंगा की कुशेश्वरस्थान सीट से विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के उम्मीदवार...

Ranchi police: त्योहारों पर बढ़ी चोरी की घटनाओं को रोकने रांची पुलिस ने मांगी जनता की मदद

Ranchi police: रांची। दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों में अधिकांश लोग अपने परिवार के साथ घर से बाहर चले जाते हैं। ऐसे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories