Wednesday, June 25, 2025

मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों से अपील, जरूर कराएं भौतिक सत्यापन [An appeal to the beneficiaries of Maina Samman Yojana, physical verification must be done]

रांची। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने जिला के झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों से कहा है कि वो अपना भौतिक सत्यापन अवश्य करायें। सत्यापन प्रपत्र निःशुल्कत है, जो आंगनवाड़ी सेविका से संपर्क कर प्राप्त किया जा सकता है।

उन्होंने सत्यापन के लिए किसी भी स्तर पर पैसों की मांग किये जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंयने 21 मार्च, 2025 को योजना के संबंध में सहायक निदेशक (सामाजिक सुरक्षा), जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारियों एवं सीडीपीओ के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

राशि वसूली शिकायत पर होगी कार्रवाई

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में लाभुकों से भौतिक सत्यापन के नाम पर राशि वसूलने की मिल रही शिकायत पर उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि सत्यापन के लिए सेविका या अन्य के द्वारा स्राशि वसूलने की शिकायत मिलने पर संबंधित एलएस, सीडीपीओ पर कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने लाभुकों से योजना अंतर्गत सत्यापन के लिए पैसों की मांग किये जाने पर अबुआ साथी (943032880) या विभिन्न प्रखंडों के लिए बनाये गये अबुआ ग्रुप पर जानकारी देने की बात कही।

इसे भी पढ़ें

रांची: मंईयां सम्मान योजना में फर्जीवाड़ा, 112 महिलाओं की राशि एक व्यक्ति के खाते में जा रही थी

Hot this week

Panchayat Season 4: जानिए कैसा है Panchayat Season 4 का पहला ऐपिसोड ? क्या कह रही viewers ? [Panchayat Season 4: Know how is...

मुंबई, एजेंसियां। 'पंचायत' का चौथा सीजन आखिरकार रिलीज हो...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img