Tuesday, July 29, 2025

पूर्वी सिंहभूम के प्रत्याशियों में 3 डॉक्टर, 3 इंजीनियर, 27 नन मैट्रिक व एक अनपढ़ भी [Among the candidates from East Singhbhum, 3 doctors, 3 engineers, 27 non-matriculates and one illiterate.]

जमशेदपुर। पीएचडी, एमबीए, एलएलबी, पोस्टग्रेजुएट, ग्रेजुएट करने वाले प्रत्याशी हैं मैदान में
पूर्वी सिंहभूम जिले में 6 विधानसभा है। इन 6 विधानसभा के लिए कुल 123 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।

123 प्रत्याशियों में 3 डॉक्टर, 3 इंजीनियर, 2 पीएचडी, 2 एमबीए, 1 एलएलबी, 15 पोस्टग्रेजुएट, 40 ग्रेजुएट, 30 इंटरमीडिएट व 28 मैट्रिक व इससे कम पढ़नेवाले शामिल हैं। इसके अलावा एक अनपढ़ प्रत्याशी भी है।

चुनाव लड़ने वालों में इस बार बहरागोड़ा से भाजपा प्रत्याशी दिनेशानंद गोस्वामी और पोटका से प्रत्याशी मीरा मुंडा पीएचडी होल्डर है। इसके साथ ही डॉ. अजय कुमार और ओपी आनंद एमबीबीएस डॉक्टर हैं।

जमशेदपुर पूर्वी से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे सौरव विष्णु इंजीनियर और एमबीए होल्डर हैं, वहीं निर्दलीय शिवशंकर सिंह एमए पास हैं। जमशेदपुर पश्चिमी से जदयू प्रत्याशी सरयू राय पोस्टग्रेजुएट हैं।

इनके खिलाफ चुनाव लड़ रहे बन्ना गुप्ता 10वीं पास है। समीर महंती बीकॉम पास है, तो मंगल कालिंदी ने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई की है। जुगसलाई से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सृष्टि भुइयां अनपढ़ है।

इसके अलावा 27 प्रत्याशी नन मैट्रिक व इनसे कम पढ़े लिखे हैं। इसके अलावा कई प्रत्याशी ऐसे हैं जिनपर मामले दर्ज हैं। सरयू राय और अमित शर्मा पर सबसे अधिक चार मामले चार-चार मामले दर्ज हैं।

वहीं बन्ना गुप्ता, डॉ अजय कुमार और बाबूलाल सोरेन के पास लाइसेंसी हथियार है। सबसे अधिक अमीर प्रत्याशी निर्दलीय के रूप में खड़े सौरव विष्णु है।

सबसे अमीर प्रत्याशी सौरव विष्णु के पास है 100 करोड़ की संपत्ति

जमशेदपुर पूर्वी से निर्दलीय प्रत्याशी सौरव विष्णु व इनकी पत्नी मोनिका विष्णु की संयुक्त संपत्ति लगभग 100 करोड़ रुपए है। इसके बाद डॉ. अजय कुमार के पास 43.75 करोड़ की संपत्ति है।
बन्ना गुप्ता, डॉ अजय और बाबूलाल सोरेन के पास है लाइसेंसी हथियार

जमशेदपुर पश्चिम से कांग्रेस प्रत्याशी बन्ना गुप्ता के पास 2 और इनकी पत्नी सुधा गुप्ता के पास एक पिस्टल है। इसकी जानकारी नामांकन फार्म में दी गई है।

वहीं जमशेदपुर पूर्वी के कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ. अजय कुमार के पास एक लाइसेंसी रिवाल्वर है। वहीं घाटशिला से भाजपा प्रत्याशी बाबू लाल सोरेन के पास एक और इनकी पत्नी के नाम से एक लाइसेंसी बंदूक है।

विधानसभा लड़ने वाले प्रत्याशियों में सबसे अधिक केस सरयू राय और अमित शर्मा पर दर्ज है। इन दोनों प्रत्याशियों पर 4-4 केस है।

  • डॉ अजय एमबीबीएस के साथ एमबीए तो सृष्टि भुइंया अनपढ़
  • बन्ना गुप्ता दसवीं पास
  • सरयू राय पोस्ट ग्रेजुएट
  • डॉ. अजय कुमार एमबीबीएस, एमबीए
  • पूर्णिमा दास पोस्ट ग्रेजुएट
  • रामचंद्र सहिस बीए
  • बाबू लाल सोरेन बीए
  • सौरव विष्णु इंजीनियर, एमबीए
  • दिनेशानंद गोस्वामी एमकॉम, पीएचडी
  • विप्लव भुइया‌ एलएलबी
  • समीर महंती बी कॉम
  • मीरा मुंडा पीएचडी
  • ओमप्रकाश आनंद एमबीबीएस
  • सागर तिवारी स्नातक
  • राजेश कुमार बीटेक-इंजीनियरिंग
  • शिवशंकर सिंह एमए
  • सूर्य सिंह बेसरा एमए
  • विक्रम किस्कू बीए
  • मनोज करुवा बीए
  • विमल बैठा पोस्ट ग्रेजुएट, बीएड
  • मंगल कालिन्दी इंटरमीडिएट
  • विनोद स्वॉसी पोस्ट ग्रेजुएट
  • दुखु मछुआ डिप्लोमा
  • तपन महतो इंजीनियर
  • रिंकू कुमारी पोस्टग्रेजुएट
  • सरोजिनी शाह पोस्ट ग्रेजुएट
  • काशिफ रजा सिद्दीकी एमए
  • डॉ. उमेश कुमार चिकित्सक
  • संजीव सरदार आईए
  • इन पर है केस
  • डॉ अजय 1
  • सरयू राय 4
  • शुभम सिन्हा 1
  • अमित शर्मा 4
  • दिनकर कच्छप 3
  • बाबू लाल सोरेन 1
  • इन्द्रजीत मुर्मू 3
  • कार्तिक मुखी 2
  • विजय मछुआ 1
  • चंदन भुइयां 1
  • रामचंद्र सहिस 2
  • ओमप्रकाश आनंद, एमबीबीएस
  • कम शिक्षित प्रत्याशी
  • सृष्टि भुइंया अनपढ़
  • विजय कुमार मछुआ आठवीं पास
  • चंदन भुइयां नन मैट्रिक
  • सलमा हांसदा नन मैट्रिक
  • कांदो मणि भूमिज नन मैट्रिक
  • चंदन प्रसाद नन मैट्रिक
  • वृदांवन दास नन मैट्रिक
  • मोहन लाल रजक नन मैट्रिक
  • सौरव विष्ण, इंजीनियर
  • राजेश कुमार, इंजीनियर
  • मीरा मुंडा,
  • पीएचडी
  • डॉ. अजय कुमार,
  • एमबीबीएस
  • डॉ. उमेश कुमार,
  • चिकित्सक
  • दिनेशानंद गोस्वामी,
  • पीएचडी
  • सौरव विष्णु लगभग 100 करोड़
  • डॉ. अजय कुमार 43.75 करोड़
  • मीरा मुंडा 12.6 करोड़
  • बन्ना गुप्ता 6.35 करोड़
  • दिनेशानंद गोस्वामी 2.79 करोड़
  • सरयू राय 4.56 करोड़
  • रामदास सोरेन 10.45 करोड़
  • पूर्णिमा दास 86.75 लाख
  • रामचंद्र सहिस 85.3 लाख

इसे भी पढ़ें

आज पूर्वी सिंहभूम में मेधा डेयरी प्लांट का शिलान्यास करेंगे सीएम

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Dilip Kumar Raj Kapoor: पेशावर में दिलीप कुमार-राज कपूर के घरों का पुनर्निर्माण शुरू, दो साल में बनेंगे विरासत...

Dilip Kumar Raj Kapoor: इस्लामाबाद, एजेंसियां। पाकिस्तान के पेशावर में स्थित बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार और राज कपूर के पुश्तैनी घरों का...

Rupali Ganguly: रुपाली गांगुली ने पति संग किए सावन सोमवार को महाकाल के दर्शन

Rupali Ganguly: मुंबई, एजेंसियां। टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने सावन के पवित्र महीने की तीसरी सोमवारी (Sawan Somwaar) के मौके पर भगवान...

ACB raids: गिरिडीह में सरकारी क्लर्क के घर ACB की रेड, आय से अधिक संपत्ति को लेकर कार्रवाई

ACB raids: गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में सरकारी क्लर्क प्रदीप गोस्वामी के...

Deepika Pandey Singh: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने लगाया जनता दरबार, फरियादियों की समस्याओं का हुआ ऑन-द-स्पॉट समाधान

Deepika Pandey Singh: रांची। राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने सोमवार को रांची स्थित कांग्रेस भवन में जनता दरबार लगाया। इसमें...

Micro finance officer: माइक्रो फाइनेंस अधिकारी ने रची झूठी लूट की कहानी, 97 हजार रुपए मित्र देकर की लूट...

Micro finance officer: धनबाद। भारत माइक्रो फाइनेंस इंक्लूजन लिमिटेड के फील्ड ऑफिसर द्वारा दर्ज कराए गए लूटकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। इसे...

Religious conversion: जमशेदपुर में धर्मांतरण को लेकर हंगामा, 11 गिरफ्तार, धार्मिक साहित्य और प्रचार सामग्री बरामद

Religious conversion: जमशेदपुर। जमशेदपुर के कालिंदी बस्ती में कथित धर्मांतरण को लेकर विवाद हो गया। सूचना मिलते ही भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौके पर...

Workers kidnapped: जामताड़ा के 6 मजदूर तमिलनाडु से लौटे, काम दिलाने का झांसा देकर किया था अपहरण

Workers kidnapped: परिजनों से मांगी गई थी 2 लाख रुपए की फिरौती जामताड़ा। झारखंड के जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के छह मजदूर...

Ambulance workers on dharna: गुमला में धरना पर बैठे 108 एम्बुलेंस कर्मी, चिकित्सा व्यवस्था प्रभावित

Ambulance workers on dharna: गुमला। गुमला के 108 एम्बुलेंस कर्मी आंदोलन कर रहे हैं। वे अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गुमला सदर अस्पताल परिसर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories