Monday, June 23, 2025

अमित शाह का बड़ा ऐलान-हर अग्निवीर को मिलेगी नौकरी [Amit Shah’s big announcement – every Agniveer will get a job]

चंडीगढ़, एजेंसियां। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हरियाणा की चुनावी रैली में एक बड़ा ऐलान किया है।

शाह ने फरीदाबाद में बीजेपी की चुनावी रैली में कहा कि हर अग्निवीर को नौकरी मिलेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि देश में इनके लिए 20 फीसदी आरक्षण कर दिया जाएगा।

सेना में सबसे ज्यादा लोग हरियाणा के

केंद्रीय गृहमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सेना से आने वाले हर अग्निवीर को नौकरी मिलेगी। उन्होंने कहा कि सेना में जाने वाले सबसे अधिक लोग हरियाणा से ही होते हैं।

देश का गौरव है हरियाणा। हरियाणा को सेना, खिलाड़ियों और किसान के लिए जाना जाता है।

लेकिन यहां की सरकार ने जनता के लिए कुछ नहीं किया है। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिहं हुड्डा ने अभी तक हरियाणा में वन रैंक वन पेंशन को लागू क्यों नहीं किया।

कांग्रेस पर साधा निशाना

अमित शाह ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कांग्रेस झूठ फैला रही है। कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विदेश जाकर देश को बदनाम करने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस कश्मीर में जेल में बंद आतंकवादियों को छुड़वाना चाहती है।

साथ ही कश्मीर से हटाई गई धारा 370 को भी दुबारा लागू करना चाहती है। बीजेपी ऐसा नहीं होने देगी।

सभा में ये रहे मौजूद

इस चुनाव रैली में फरीदाबाद के सभी 6 विधानसभा सीटों से खड़े बीजेपी उम्मीदवारों सहित केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल भी शामिल थे।

इसे भी पढ़ें

शहीद अंशुमान की मां राहुल से बोलीं- अग्निवीर बंद हो

Hot this week

Babulal: मुझे मुकदमे में फंसाने की हो रही साजिशः बाबूलाल [There is a conspiracy to implicate me in a case: Babulal]

Babulal: रांची। झारखंड में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img