साहिबगंज, एजेंसियां। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को देवघर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा साहिबगंज के बरहेट प्रखंड स्थित भोगनाडीह पहुंचकर शहीद सिदो कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने भाजपा की परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ किया।
शाह ने शहीद सिदो-कान्हू के वंशजों से मुलाकात की और उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
शाह ने विश्वास जताया कि आगामी चुनावों में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी और संथाल परगना की सभी सीटों पर विजय हासिल करेगी।
उन्होंने आगे कहा कि अब सत्ता परिवर्तन चाहती है। यह यात्रा गांव-गांव में जाकर हेमंत सोरेन सरकार की नाकामियों और भाजपा की केंद्र सरकार की उपलब्धियों को उजागर करेगी।
संताल हूल का केन्द्र था भोगनाडीह
भोगनाडीह ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि यहीं से 1855 में सिदो-कान्हू, चांद-भैरव और फूलो-झानो ने अंग्रेजों के खिलाफ संथाल हूल की शुरुआत की थी।
इस विद्रोह ने अंग्रेजों को हिला दिया था, और कई वर्गों के लोगों ने इसमें हिस्सा लिया था। सिदो-कान्हू को अंग्रेजों ने बरहेट के पंचकठिया में बरगद के पेड़ पर फांसी दी थी, ताकि लोगों में डर पैदा किया जा सके। हालांकि, इस आंदोलन ने अंग्रेजों को संथाल परगना का नाम देने के लिए मजबूर किया।
इसे भी पढ़ें
संथाल परगना में 6 हजार गुना बढ़े ईसाई, 44 से घट कर 28 प्रतिशत रह गये आदिवासी