Tuesday, July 29, 2025

पटना में कांग्रेस और लालू यादव पर बरसे अमित शाह, कहा-भू माफियाओं को उल्टा लटका कर करेंगे सीधा

पटना, एजेंसियां। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को बिहार दौरे पर थे। उन्होंने पटना के पालीगंज में जनसभा को उन्होंने संबोधित किया।

बीजेपी ओबीसी मोर्चा द्वारा इस जनसभा का आयोजन किया गया था। इस दौरान अमित शाह ने उन्होंने बिहार को चंद्रगुप्त, चाणक्य व वीर नेताओं की भूमि बताया।

साथ ही, विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। राजद और कांग्रेस को उन्होंने निशाने पर लिया। लालू यादव पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी को चेताने आया हूं।

इतने सालों से कांग्रेस व लालू यादव सत्ता में रहे। इन्होंने कर्पूरी ठाकुर का सम्मान नहीं किया। पिछड़ा वर्ग के हितैसी जननायक कर्पूरी ठाकुर को पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत रत्न दिए।

परिवारवाद पर हमला करके अमित शाह ने कांग्रेस व लालू यादव को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी का एकमात्र लक्ष्य राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना है, तो लालू जी का एकमात्र लक्ष्य अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना है।

पिछड़ा, अति पिछड़ा व दलित वर्ग का भला केवल नरेंद्र मोदी व भाजपा कर सकती है। अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने पिछड़ों व अतिपिछड़ों के लिए काफी काम किए।

गृह मंत्री ने कहा कि हम जब-जब आए बिहार की जनता ने हमारी झोली कमल से भर दी है। इस बार भी इसी उम्मीद के साथ आये हैं कि लोकसभा चुनाव 2024 में बिहार की 40 की 40 सीटें एनडीए की झोली में आप डाल दें।

अमित शाह ने कहा कि मंडल कमिशन की रिपोर्ट को इंदिरा गांधी ने दबा दिया। राजीव गांधी ने ओबीसी कमिशन का विरोध किया।

राजद आज उसी कांग्रेस के साथ है। पिछड़ा वर्ग को आरक्षण नरेंद्र मोदी और भाजपा की सरकार ने दिया।

अमित शाह ने कहा कि पिछड़ा व अतिपिछड़ा का अपमान करने वाली कांग्रेस के साथ बैठी राजद व लालू यादव आपका भला नहीं कर सकते।

अमित शाह ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार बन चुकी है। यह सरकार भू माफियाओं को उल्टा लटकाकर सीधा करेगी।

उन्होंने कहा कि लालू जी आप कितना भी कर लो, पिछड़ा समाज को बरगला नहीं सकते। गरीबों की भूमि पर कब्जा करने वालों को हम सलाखों के पीछे डालेंगे।

गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन में कश्मीर और अनुच्छेद 370 का भी जिक्र किया। उन्होंने लालू यादव और कांग्रेस पर ही दशकों तक 370 लागू रखे रहने का ठिकरा फोड़ा।

गृह मंत्री ने कहा कि आपने जिताया तो मोदी जी ने कश्मीर को हमेशा के लिए भारत में मिला लिया।

अमित शाह ने पटना की जनसभा में राममंदिर का भी जिक्र किया। उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या अयोध्या में राममंदिर नहीं बनना चाहिए था?

वहीं राजद प्रमुख पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि लालू यादव ने ही आडवाणी जी के रथ को रोका था और उन्हें जेल में बंद किया था।

पीएम मोदी को भारत को आतंकवाद, नक्सलवाद मुक्त बनाने का श्रेय देते हुए अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी के हाथों में देश सुरक्षित है।

इसे भी पढ़ें 

बिहार विधान परिषद चुनाव: BJP ने जारी की प्रत्याशियों की सूची

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Dilip Kumar Raj Kapoor: पेशावर में दिलीप कुमार-राज कपूर के घरों का पुनर्निर्माण शुरू, दो साल में बनेंगे विरासत...

Dilip Kumar Raj Kapoor: इस्लामाबाद, एजेंसियां। पाकिस्तान के पेशावर में स्थित बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार और राज कपूर के पुश्तैनी घरों का...

Rupali Ganguly: रुपाली गांगुली ने पति संग किए सावन सोमवार को महाकाल के दर्शन

Rupali Ganguly: मुंबई, एजेंसियां। टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने सावन के पवित्र महीने की तीसरी सोमवारी (Sawan Somwaar) के मौके पर भगवान...

ACB raids: गिरिडीह में सरकारी क्लर्क के घर ACB की रेड, आय से अधिक संपत्ति को लेकर कार्रवाई

ACB raids: गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में सरकारी क्लर्क प्रदीप गोस्वामी के...

Deepika Pandey Singh: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने लगाया जनता दरबार, फरियादियों की समस्याओं का हुआ ऑन-द-स्पॉट समाधान

Deepika Pandey Singh: रांची। राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने सोमवार को रांची स्थित कांग्रेस भवन में जनता दरबार लगाया। इसमें...

Micro finance officer: माइक्रो फाइनेंस अधिकारी ने रची झूठी लूट की कहानी, 97 हजार रुपए मित्र देकर की लूट...

Micro finance officer: धनबाद। भारत माइक्रो फाइनेंस इंक्लूजन लिमिटेड के फील्ड ऑफिसर द्वारा दर्ज कराए गए लूटकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। इसे...

Religious conversion: जमशेदपुर में धर्मांतरण को लेकर हंगामा, 11 गिरफ्तार, धार्मिक साहित्य और प्रचार सामग्री बरामद

Religious conversion: जमशेदपुर। जमशेदपुर के कालिंदी बस्ती में कथित धर्मांतरण को लेकर विवाद हो गया। सूचना मिलते ही भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौके पर...

Workers kidnapped: जामताड़ा के 6 मजदूर तमिलनाडु से लौटे, काम दिलाने का झांसा देकर किया था अपहरण

Workers kidnapped: परिजनों से मांगी गई थी 2 लाख रुपए की फिरौती जामताड़ा। झारखंड के जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के छह मजदूर...

Ambulance workers on dharna: गुमला में धरना पर बैठे 108 एम्बुलेंस कर्मी, चिकित्सा व्यवस्था प्रभावित

Ambulance workers on dharna: गुमला। गुमला के 108 एम्बुलेंस कर्मी आंदोलन कर रहे हैं। वे अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गुमला सदर अस्पताल परिसर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories