Tuesday, July 29, 2025

भारत के बाद दूसरा देश बना अमेरिका जिसके लैंडर ने चांद के साउथ पोल पर उतरने में सफलता पाई है

वाशिंगटन : अमेरिका की एक निजी कंपनी का लैंडर चंद्रमा के साउथ पोल पर उतर गया है। इसके साथ ही अमेरिका दूसरा देश बन गया है, जहां के लैंडर ने चांद के साउथ पोल पर उतरने में सफलता पाई है।

दुनिया का पहला देश भारत है, जिसके लैंडर ने पहली बार चंद्रमा के साउछ पोल पर सफलता पूर्वक लैंड किया था।

अमेरिका के ह्यूस्टन बेस्ड प्राइवेट कंपनी इंट्यूटिव मशीन्स का लैंडर ओडिसियस चंद्रमा के साउथ पोल पर लैंड हो गया है।

इसे 15 फरवरी 2024 को लॉन्च किया गया था। भारतीय समय के मुताबिक, 4 बजकर 53 मिनट पर स्पेसक्राफ्ट की लैंडिंग हुई।

इसी के साथ ओडिसियस मून लैंडिंग करने वाला किसी प्राइवेट कंपनी का पहला स्पेस क्राफ्ट है।

बताते चलें कि अमेरिका दूसरा देश है जो चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरा। इससे पहले 23 अगस्त 2023 को भारत के चंद्रयान-3 की साउथ पोल पर सफल लैंडिंग हुई थी।

लैंडिंग से पहले ओडिसियस के नेविगेशन सिस्टम में कुछ खराबी आई थी। इसके बावजूद लैंडिंग कराई गई।

अमेरिकी मीडिया ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, लैंडिंग के बाद ओडिसियस की जानकारी नहीं मिली है। उससे संपर्क भी नहीं है, लेकिन मिशन के डायरेक्टर टिम क्रेन ने कहा कि हम बिना किसी संदेह के कह सकते हैं कि ओडिसियस चांद की सतह पर मौजूद है।

ओडिसियस मून मिशन का मकसद चांद पर मौजूद धूल की स्टडी करना है। दरअसल, अपोलो मिशन पूरा करके लौटे अंतरिक्ष यात्रियों ने बताया था कि धूल की वजह से उनके उपकरण खराब हुए थे।

इसलिए अब साइंटिस्ट समझाना चाहते हैं कि स्पेसक्राफ्ट के लैंड होने से उड़ने वाली धूल कैसे हवा में रहती है और फिर मून सरफेस पर बैठ जाती है।

इसे भी पढ़ें

‘भाजपा को मिले 335 करोड़ रुपये के चंदे’ की न्यायालय की निगरानी में जांच हो : कांग्रेस

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Draupadi Murmu: राष्ट्रपति दौरे को लेकर रांची में दो दिनों तक बदला रहेगा ट्रैफिक रूट, भारी वाहनों की नो...

Draupadi Murmu: रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जुलाई को दो दिवसीय दौरे पर झारखंड आ रही हैं। उनके आगमन को लेकर रांची में यातायात...

BCCI ऑफिस में बड़ी चोरी, सुरक्षा गार्ड ने उड़ाए लाखों के IPL जर्सी

BCCI: मुंबई, एजेंसियां। मुंबई स्थित BCCI ऑफिस में एक बड़ी चोरी सामने आई है, जिसमें सुरक्षा गार्ड ने लाखों की IPL जर्सियां चोरी कीं।...

World tribal day: इस आदिवासी पर पूरा देश सुनेगा झारखंड की गूंज

World tribal day: रांची। विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त को मनाया जायेगा। इस मौके पर झारखंड जनजातीय महोत्सव की गूंज पूरे देश में सुनाई...

CM Hemant: सीएम हेमंत 31 जुलाई को रांची लौटेंगे, मॉनसून सत्र में हिस्सा लेंगे

CM Hemant: रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 31 जुलाई को दिल्ली से रांची लौटेंगे। रांची में 1 अगस्त से होनेवाले मानसून सत्र में वह हिस्सा...

Nitish cabinet: चुनाव से पहले नीतीश कैबिनेट जनता को दी सौगात

Nitish cabinet: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने जनता को सौगात दी है। मंगलवार को कैबिनेट की बैठक कई महत्वपूर्ण फैसले...

Jharkhand neglected: झारखंड की उपेक्षा, CSR में मिले मात्र 54 करोड़

Jharkhand neglected: रांची। केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रम की कंपनियां अपना सीएसआर फंड खर्च करने में झारखंड की उपेक्षा कर रही हैं। भारत सरकार की 63...

CM Hemant Soren: देवघर में 6 कांवरियों की मौत पर CM हेमंत ने जताया दुख

CM Hemant Soren: देवघर। मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया चौक के पास मंगलवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर CM हेमंत सोरेन ने गहरा दुख जताया...

Sanjay Seth: केंद्रीय मंत्री संजय सेठ को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

Sanjay Seth: रांची। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को जान से मारने की धमकी देने के मामले में झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories